फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The ragi groups took the sangat by listening to the Guruvani

रागी जत्थों ने गुरुवाणी सुनाकर संगत को किया निहाल

Mon, 30 Nov 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
The ragi groups took the sangat by listening to the Guruvani
गुरुद्वारा में स्थित पवित्र सरोवर में पंजस्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : Sirsa
गुरु नानक देव जी के 551वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा चिल्ला साहिब में सोमवार को प्रकाशोत्सव मनाया गया। गुरुद्वारा साहिब में लोग सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गए थे। रागी जत्थों ने गुरुवाणी सुनाकर संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा में बने पवित्र सरोवर में श्रद्धालुओं ने स्नान किया और आस्था की डुबकी लगाई।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को देखते हुए गुरुद्वारा में बिना मास्क के किसी भी श्रद्धालु को प्रवेश नहीं दिया गया। शब्द कीर्तन दौरान भी सरकार की हिदायतों की पालना की गई। श्रद्धालुओं को सामाजिक दूरी के साथ आयोजकों द्वारा बैठाया गया। इसके अलावा गुरुद्वारा में आने वाले श्रद्धालुओं को गेट पर उनके हाथों को सैनिटाइज किया गया। प्रकाशोत्सव को लेकर रानियां रोड स्थित गुरुद्वारा श्री चिल्ला साहिब को भव्य रूप से सजाया गया। इस दौरान सिख श्रद्धालुओं ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेककर परिक्रमा की। श्रद्धालुओं ने जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल,
विज्ञापन

वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह का जयघोष किया। शब्द कीर्तन के माध्यम से रागी जत्थों ने श्री गुरु नानक देव के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए संगतों को उनकी शिक्षाओं पर चलने के लिए प्रेरित किया। गुरुपर्व को लेकर गुरुद्वारा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने लंगर ग्रहण किया। इसके अलावा गुरुद्वारा में ही स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।

गुरुद्वारा चिल्ला साहिब में शीश नवाने पहुंचे श्रद्धालु।

गुरुद्वारा चिल्ला साहिब में शीश नवाने पहुंचे श्रद्धालु।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed