फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The QCI team conducted a cleanliness survey secretly

Sirsa News: क्यूसीआई की टीम ने गुपचुप तरीके से किया सफाई का सर्वे

Fri, 04 Apr 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 04 Apr 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
The QCI team conducted a cleanliness survey secretly
िरसा में एक राजकीय विद्यालय में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करती टीम।
सिरसा। स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (क्यूसीआई) की टीम ने शुक्रवार को सरकारी कार्यालयों और स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पर शौचालयों और सफाई का निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगहों पर उन्हें सुविधाएं बेहतर लगी तो कहीं पर उन्हें सुविधाओं में कमी मिली। नगर परिषद की सफाई शाखा के सभी कर्मचारी और अधिकारी अपने कार्यालयों में बैठे नजर आए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्हें सर्वे टीम आने की जानकारी नहीं है। वह टीम कहां पर सर्वे कर रही है, इसकी जानकारी शहर के ही लोगों से मिली है। इसलिए वह कार्यालय में बैठे हैं। ताकि उनसे संपर्क करने पर टीम को मौका मुआयना कराया जा सके। हालांकि नगर परिषद में स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए आई टीम की गतिविधियों को उजागर करने से नगर परिषद प्रशासन हर बार बचने का प्रयास करता है।
विज्ञापन


इसलिए ही नगर परिषद की सफाई शाखा के वरिष्ठ अधिकारी कार्यालयों में बैठे हैं जबकि निचले स्तर पर के कर्मचारी बाजारों समेत अन्य जगहों पर सर्वे करवा रहे हैं ताकि किसी को पता न चले कि टीम ने कहा, कहां और क्या सर्वे किया। हालांकि इस टीम के आने से शहर में कूड़े के ढेर कम हो गए हैं। वर्दी पहनकर आए कर्मचारी कई जगह पर सफाई करते नजर आ रहे हैं ताकि शहर स्वच्छ और सुंदर दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआई स्तर के कर्मी शहर में सक्रिय

नगर परिषद की तकनीकी शाखा के अधिकारी और सीएसआई कार्यालय में बैठे हैं जबकि एसआई स्तर के कर्मचारी शहर में सक्रिय हैं। वह शहर में सफाई व्यवस्था करवा रहे हैं ताकि कहीं भी टीम उनके अंकों की कटौती न कर सके। पांच सदस्यीय टीम के सहयोग का कार्य शहरी दल के मुखिया को सौंपा गया है, जो विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहा है। ऐसे में अलग तरीके से कार्य कर हर टीम की गतिविधियों को उजागर नहीं किया जा रहा है।


वीरवार को ही हमें कुछ पूर्व पार्षदों से वार्ड में स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए टीम आने का पता चला था। हमारे से काई संपर्क नहीं किया गया है। इसलिए हम नहीं कह सकते कि टीम आई है या नहीं। - जयवीर सिंह, सीएसआई, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed