{"_id":"68ee8fdb8468b9f8460ae1c9","slug":"the-public-was-encouraged-to-keep-wet-and-dry-waste-separate-sirsa-news-c-128-1-svns1027-145963-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: आमजन को गीला व सूखा कूड़ा अलग रखने के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: आमजन को गीला व सूखा कूड़ा अलग रखने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन
सिरसा। सफाई करते हुए कर्मचारी। संवाद
सिरसा। स्वच्छता अभियान के तहत जिले की सभी नगर परिषदों व नगर पालिकाओं में सफाई अभियान लगातार चलाया जा रहा है। नगर निकायों की गाड़ियां डोर-टू-डोर जाकर घरों से कूड़ा उठाने का कार्य कर रही हैं। इस दौरान आमजन को गीला व सूखा कूड़ा अलग रखने के लिए प्रेरित किया गया।
अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला नगर आयुक्त वीरेंद्र सहरावत ने बताया कि सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कर्मियों को नियमित रूप से निर्देश दिए जा रहे हैं। जहां कहीं भी गंदगी की शिकायत प्राप्त होती है, वहां तुरंत सफाई कर्मियों को भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी प्रयासों से नहीं बल्कि जनभागीदारी से ही संभव है।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास सफाई बनाए रखें और कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही डालें। साथ ही, उन्होंने कहा कि लोग प्रतिबंधित प्लास्टिक के कैरी बैग का उपयोग बंद करें और उसकी जगह कपड़े व जूट के थैले अपनाएं, क्योंकि ये अधिक टिकाऊ होते हैं और पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाते।
विज्ञापन
हर व्यक्ति को यह जिम्मेदारी लेनी चाहिए कि वह प्लास्टिक का उपयोग बिलकुल न करें और पर्यावरण के संरक्षण में अपनी भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही स्वस्थ जीवन की कुंजी है, इसलिए सभी नागरिकों को इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए ताकि सिरसा जिला स्वच्छता के क्षेत्र में एक उदाहरण बन सके।