फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The pond has not been cleaned for years, life becomes difficult due to bad smell

Sirsa News: सालों से नहीं हुई जोहड़ की सफाई, बदबू के कारण जीना हुआ मुहाल

Sun, 08 Dec 2024 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 08 Dec 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
The pond has not been cleaned for years, life becomes difficult due to bad smell
रोड़ी के मुख्य बाजार के पास बने जोहड़ में फैली गंदगी और उगीं झाड़ियां। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रोड़ी। गांव रोड़ी के मुख्य बाजार के पास स्थित जोहड़ की लंबे समय से सफाई नही है। जोहड़ में फैली गंदगी के कारण आसपास के लोगों को बदबू के कारण जीना मुहाल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे कई बार पंचायत और प्रशासन के आला अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। उन्हें बदतर हालात में जीवन यापन करना पड़ रहा है।

लोगों ने बताया कि इस जोहड के पास गुरुद्वारा भी बना हुआ है। यहां सुबह शाम को संगत आती है। जोहड़ में गंदगी के कारण पानी दूषित हो चुका है। इसमें कचरा, जंगली घास, गंदगी फैली हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार भले ही गांवों को स्वच्छ बनाने का दावा कर रही हो, लेकिन ग्राम पंचायत व प्रशासन का जोहड़ की सफाई की ओर कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्य बाजार समेत हरिया पत्ती व राईया पत्ती के सभी घरों का दूषित पानी इस जोहड़ में एकत्रित होता है। पिछले 2 सालों में ग्राम पंचायत व जिला प्रशासन के आला अधिकारियों को इस जोहड़ की सफाई न होने से आ रही दुर्गंध व फैल रही बीमारियों की समस्या के बारे में अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन प्रशासन व ग्राम पंचायत की तरफ से कोई भी संतुष्टिजनक जवाब नहीं मिल पाया है। जोहड़ की गंदगी व दुर्गंध लगातार बढ़ती जा रही है। इसके कारण आसपास में बसी आबादी में रहने वाले आमजन का रहना मुश्किल हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


::::::::::::::::::::::::::::::::



पिछले 2 सालों में इस जोहड़ की सफाई नही है। इसके चलते दुर्गंध फैल रही है। इसके चलते लोगों का जीना मुहाल हो गया है। कई बार शिकायत करने के बाद भी प्रशासन व ग्राम पंचायत की तरफ से कोई भी संतुष्टिजनक जवाब नहीं मिल पाया है। -बलकार सिंह, वार्डवासी, रोड़ी।



::::::::::::::::::::::::::::::::

सरकार भले हो गांवों को स्वच्छ बनाने का दावा करती हो, लेकिन ग्राम पंचायत व प्रशासन का जोहड़ की सफाई की ओर कोई ध्यान नहीं है। इससे सीधे तौर पर आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। -जस्सा सिंह, वार्डवासी, रोड़ी।



::::::::::::::::::::::::::::::::

मुख्य बाजार समेत हरिया पत्ती व राईया पत्ती के सभी घरों का दूषित पानी इस जोहड़ में एकत्रित होता है। जोहड़ी में जंगली घास, कंटीली झाड़ियां व गंदगी फैली हुई है। ग्राम पंचायत का इसकी ओर कोई ध्यान नहीं है। -पार सिंह, ग्रामीण रोड़ी।







बॉक्स

जोहड़ के साथ ही सिखों का धार्मिक स्थान गुरुद्वारा संघराणा साहिब भी मौजूद है, जिससे धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंचती है, लेकिन ग्राम पंचायत का इस जोहड़ की सफाई की तरफ कोई ध्यान नहीं है। - गुरदीप सिंह, वार्डवासी, रोड़ी।






करीब डेढ साल पहले अमृत सरोवर प्रोजेक्ट के तहत पंचायत विभाग की ओर से कार्य शुरू किया गया था। जोहड़ में सिर्फ मिट्टी ही निकाली गई इसके बाद कोई काम नहीं हुआ है। ग्राम पंचायत की ओर से कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। अधिकारी आते हैं ओर खाना पूर्ति के तौर पर देख कर चले जाते हैं। सरकार को चाहिए कि पंचायत को फंड दे ओर इसका काम करवाया जा सके। -दर्शन सिंह, सरपंच रोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed