फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The police took the accused caught with 4 kg 256 grams of heroin on seven-day remand

Sirsa News: 4 किलो 256 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े आरोपियों को पुलिस ने सात दिन के रिमांड पर लिया

Sat, 22 Mar 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 22 Mar 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
The police took the accused caught with 4 kg 256 grams of heroin on seven-day remand
सिरसा। चतरगढ़पट्टी क्षेत्र से शुक्रवार को पकड़े गए नशा तस्कर अभिषेक और प्रदीप को पुलिस ने शनिवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने पुलिस की मांग पर आरोपियों को सात दिन के रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड मिलने के बाद अब पुलिस दोनों आरोपियों से नशा तस्करी के नेटवर्क को लेकर पूछताछ करेगी। इसके अतिरिक्त हेरोइन किस व्यक्ति ने दी थी, कहां-कहां सप्लाई करनी थी। इसके लिए पैसा किसने फाइनेंस किया था। कब से इस धंधे में जुड़े हुए हैं , जैसे कई सवालों के जवाब पुलिस की टीम खोजेगी।
विज्ञापन


बता दें कि सीआईए ऐलनाबाद की टीम ने शुक्रवार को नशा तस्करी को लेकर बड़ी कार्रवाई की। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ऐलनाबाद की टीम ने नाई वाली ढाणी चतरगढ़ पट्टी क्षेत्र से कार सवार दो युवकों को नाईवाली ढाणी चतरगढ़ पट्टी,सिरसा निवासी अभिषेक और पंजाब के बठिंडा जिले के नरुआना निवासी प्रदीप को 4 किलो 256 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया था। दोनोंं आरोपियों से बरामद की गई हेरोइन के पॉर्सल के साथ पाकिस्तान करंसी का 10 रुपये का आधा नोट लगा हुआ था।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया था कि पकड़े गए युवकों ने हेरोइन पंजाब से खरीद कर लाने की बात स्वीकारी थी। इसे सिरसा शहर व आसपास के एरिया में सप्लाई किया जाना था। जांच के दौरान हेरोइन बरामदगी में पाकिस्तान करंसी का नोट भी मिला है इसलिए पाकिस्तान से तार जुड़े होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की कई टीमें कर रही हैं काम
मामले की गंभीरता को देखते हुए इस मामले में विशेष रूप से एसपी विक्रांत भूषण मॉनिटर कर रहे हैं। वहीं तीन टीमें इस मामले की जांच में जुटी हुई । पंजाब से कनेक्शन को लेकर हर पहलू पर टीमें गंभीरता से काम कर रही हैं। पंजाब से किन रास्तों से कार सवार हेरोइन लेकर सिरसा पहुंचे थे सहित कई सवालों को जवाब पुलिस ढूंढ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed