फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The plan got stuck due to the code of conduct, now the city will be illuminated after the elections

Sirsa News: आचार संहिता के कारण अटकी योजना, अब चुनाव के बाद जगमग होगा शहर

Thu, 29 Aug 2024 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 29 Aug 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
The plan got stuck due to the code of conduct, now the city will be illuminated after the elections
शहर के बरनाला रोड पर लगी स्ट्रीट लाइट। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। शहर में जगमग करने के लिए नगर परिषद की ओर से एलईडी स्ट्रीट लाइट्स को लेकर तीन करोड़ के टेंडर लगाए गए थे। इन टेंडरों को हाल ही में खोला गया है। अब आचार संहिता लगने के कारण यह प्रोजेक्ट रुक गया है। अब जैसे ही आचार संहिता हटेगी विभाग की ओर से शहर को जगमग बनाने की दिशा में कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

नगर परिषद की ओर से शहर की सड़कों पर आधुनिक एलईडी स्ट्रीट लाइट्स लगाई जानी है। अभी तक परिषद की ओर से विधायक के आवास को जाने वाले रानियां रोड पर ही आधुनिक एलईडी स्ट्रीट लाइट्स लगाई हैं। इस रोड पर ट्रायल के तौर पर लाइट्स लगाई गई थीं, ताकि गुणवत्ता को जांचा जा सके। नए टेंडरों के अनुसार विभाग की ओर से मंडी चौक से एयर फोर्स स्टेशन तक 1.44 करोड़ रुपये से व वीटा प्लांट से शाह सतनाम चौक तक 1.52 करोड़ रुपये से एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। इसके अतिरिक्त 49 लाख रुपये से मरम्मत आदि कार्य किया जाएगा। यह तीनों कार्य अब आचार संहिता के चलते अधर में लटक गए है।
विज्ञापन



बॉक्स
एयरफोर्स व बेगू रोड पर लंबे समय से थी मांग

एयरफोर्स व बेगू रोड पर एलईडी स्ट्रीट लाइट्स की लंबे समय से मांग की जा रही थी। एयरफोर्स के मुख्य रोड पर कई जगहों पर लाइट्स बंद पड़ी हैं। ऐसे में हादसों का खतरा बना रहा है। बेगू रोड पर भी लाइट्स नहीं है। यहां पर कई बार विधायक के सामने भी मांग उठ चुकी है। ऐसे में परिषद की ओर से ये टेंडर लगाए गए हैं। अब इन स्थानों पर आधुनिक एलईडी स्ट्रीट लाइट्स लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



::
बॉक्स
डबवाली रोड पर 20 से ज्यादा स्ट्रीट लाइट्स बंद
मौजूदा समय में आंबेडकर चौक से लेकर डबवाली रोड पर 20 से ज्यादा स्ट्रीट पोल पर लाइट्स बंद रहती है। बेगू रोड पर अधिकतर जगहों पर अंधेरा ही रहता है। बेगू रोड पर साइडों में लाइट्स लगाई गई हैं जो नाकाफी है। कई बार फोटो अधिकारियों को भेजकर इन क्षेत्र के लोग स्ट्रीट लाइट्स लगवाने की मांग कर चुके है।




:::::
कोट्स
शहर के दो मुख्य रोड डबवाली रोड और बेगू रोड पर आधुनिक एलईडी स्ट्रीट लाइट्स को लेकर टेंडर लगाए गए थे। आचार संहिता के बाद ही इन विकास कार्यों को करवाया जाएगा। - अतर सिंह खनगवाल, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed