फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The person who provided pistols to the accused in the case of robbery at Maujgarh contract arrested

Sirsa News: मौजगढ़ ठेके पर लूट के मामले में आरोपियों को पिस्तौल दिलवाने वाला काबू

Mon, 18 Nov 2024 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 18 Nov 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
The person who provided pistols to the accused in the case of robbery at Maujgarh contract arrested
सिरसा। सदर थाना डबवाली पुलिस ने गांव मौजगढ़ में शराब के ठेके पर हुई लूट के आरोपियों को पिस्तौल मुहैया करवाने के आरोपी मांगेआना निवासी रेशम सिंह उर्फ रवि को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सदर थाना डबवाली के निरीक्षक ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि जिला पलामू (झारखंड) थाना पाटन के गांव सेमरी निवासी अभिजीत ने 23 अक्तूबर को पुलिस को शिकायत दी। इसमें बताया कि वह गांव मौजगढ़ में शराब के ठेके पर बतौर सेल्समैन की नौकरी करता है। शाम को ठेके पर तीन लड़के अपने मुंह पर परना बांधकर आए। उनमें एक लड़के के पास पिस्तौल थी और एक के हाथ में डंडा था। पिस्तौल वाला युवक ठेके के अंदर आया और पेटी में रखे करीब 20,000 रुपये लूटकर ले गया। इन तीनों आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इसी मामले में युवकों को पिस्तौल उपलब्ध करवाने के आरोपी रेशम सिंह को गिरफ्तार किया गया है। रेशम पर शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed