फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The path of the handicapped will be easy, buildings will be added by making bridges and ramps

दिव्यांगों की राह होगी आसान, ब्रिज और रैंप बनाकर जोड़े जाएंगे भवन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
The path of the handicapped will be easy, buildings will be added by making bridges and ramps
सिरसा। राजकीय नेशनल कॉलेज के दिव्यांग विद्यार्थियों और अध्यापकों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें लाइब्रेरी या इमारत के ऊपर वाले फ्लोर पर जाने के लिए सीढ़ियों से जाने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। दो इमारतों को आपस में जोड़ने के लिए ब्रिज बनाया जाएगा। इसके अलावा दिव्यांग विद्यार्थियों की सुविधा के लिए रैंप बनेंगे। इसके लिए 74 लाख रुपये का बजट जारी हो गया है। कॉलेज में फिलहाल दिव्यांग 5 विद्यार्थी और 4 अध्यापक हैं।
विज्ञापन

नेशनल कॉलेज में बनी साइंस व आर्ट्स बिल्डिंग में दिव्यांगों के आने-जाने के लिए रैंप निर्माण किया जाएगा। साथ ही एक ओर ब्रिज बनाया जा रहा है जो आर्ट्स ब्लॉक से होते हुए मल्टीपर्पज हाल को जोड़ते हुए लाइब्रेरी तक जाएगा। उच्चतर शिक्षा विभाग ने रैंप व ब्रिज के निर्माण कार्य को शुरू करवाने के लिए 74 लाख 13 हजार रुपये की राशि जारी कर दी है।
विज्ञापन

जिले के सबसे पुराने नेशनल कॉलेज में दिव्यांग विद्यार्थियों व अध्यापकों के इमारत की पहली मंजिल पर आने-जाने के लिए रैंप नहीं था। जिसके कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता था। कॉलेज प्रशासन ने करीब 5 वर्ष पूर्व कमीशन में इसकी शिकायत की। जिसके बाद कॉलेज में एक कमेटी बनी। जिसके अध्यक्ष उस समय रामकुमार जांगड़ा बने। कमीशन में सुनवाई के बाद पीडब्लूडी बीएंडआर व उच्चतर शिक्षा विभाग हरकत में आया और कोरोना काल खत्म होते ही रैंप बनाने की सहमति बनाते हुए, निर्माण कार्य के लिए बजट जारी कर दिया। हालांकि कॉलेज कमेटी द्वारा दी गई शिकायत अभी भी कमीशन में चल ही रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएचई ने रैंप व ब्रिज बनाने के लिए 74 लाख 13 हजार का बजट जारी किया है। रैंप बनने से दिव्यांग विद्यार्थियों व अध्यापकों को सुविधा मिल पाएगी। इसका काम जल्द शुरू होगा। वहीं कमीशन में जो सुनवाई चल रही है, उसकी सुनवाई 16 अक्तूबर को होगी।
-डॉ. संदीप गोयल, प्राचार्य नेशनल कॉलेज सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed