फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The one who is protected by the Lord, no one can harm him... The ceiling of the room collapsed, a voice saved the life of the mother and son

Sirsa News: जाको राखे साइयां मार सके न कोय... कमरे की छत ढही, एक आवाज ने बचा ली मां-बेटे की जान

Mon, 21 Apr 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 21 Apr 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
The one who is protected by the Lord, no one can harm him... The ceiling of the room collapsed, a voice saved the life of the mother and son
छत ढहने से मलबे तले दबा घरेलू सामान।   संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन








सिरसा। नोहरिया बाजार की ट्यूबवेल वाली गली में रविवार शाम को मकान में बने एक कमरे की छत ढह गई। छत ढहने से बड़ा हादसा हो सकता था ,लेकिन एक आवाज ने कमरे में बैठी मकान मालिक की पत्नी व बेटे की जान बचा ली। आवाज सुनकर दोनों कमरे से बाहर आ गए। इसके 2 मिनट बाद ही छत ढह गई। छत ढहने से कमरे में रखा सारा सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया।



ट्यूबवेल वाली गली निवासी सोनू ऑटो रिक्शा चलाता है। सोनू का कहना है कि रविवार शाम छह बजे वह ऑटो रिक्शा लेकर अपने घर पहुंचा। उसने बाहर से अपने पुत्र सौरभ को आवाज लगाई। उसकी आवाज सुनकर कमरे में बैठी उसकी पत्नी सुखविंद्र कौर, पुत्र सौरभ व भतीजी सिमरन बाहर आई। इसके बाद सोनू ने सौरभ को कुर्सी लाने के लिए बोलकर पत्नी से पानी मांगा। इतने में ही कमरे की छत ढह गई। धमाके की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग अपने घरों से बाहर आ गए। सोनू का कहना है कि मकान के दूसरे कमरे में उसकी मां कुला देवी मौजूद थी। वह भी बाल बाल बच गईं।
विज्ञापन








----







सारा सामान नष्ट हो गया, लेकिन लड्डू गोपाल जी को नहीं आई आंच



सोनू का कहना है कि उनका परिवार लड्डू गोपाल जी का भक्त है। उसकी पत्नी ने कमरे में दो लड्डू गोपाल रखे हुए हैं। कमरे में जिस जगह लड्डू गोपाल जी रखे हुए थे। छत ढहने के बाद भी लड्डू गोपाल की मूर्ति को कुछ नहीं हुआ। जबकि टीवी, बेड से लेकर सारा घरेलू सामान नष्ट हो गया। सोनू का कहना है कि उसे लेट घर आना था पर अचानक ही उसका मन घर आने को कर गया। ईश्वर की कृपा से वह शाम 6 बजे ही घर पहुंच गया और बेटे और पत्नी को आवाज लगाकर बाहर बुलाया लिया। इससे उसकी पत्नी, बेटे व भतीजी की जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन








:::::::::::::::::::::::





पीड़ित ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार



मकान मालिक सोनू ने बताया है कि उसका परिवार गरीब है। पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसी पर है। उसने कुछ समय पहले ही कमरे के ऊपर कच्ची छत डाली थी, ये भी अब गिर गई। सोनू ने जिला प्रशासन से संकट की इस घड़ी में आर्थिक मदद की गुहार लगाई है ताकि वह नई छत व जरूरी घरेलू सामान खरीद सके। मोहल्लावासियों ने भी शहर की समाजसेवी संस्थाओं से अपील की है कि वे पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे आएं।

छत ढहने से मलबे तले दबा घरेलू सामान।   संवाद

छत ढहने से मलबे तले दबा घरेलू सामान।   संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed