फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The number of patients is constantly increasing in Sirsa district

Sirsa News: डेंगू के तीन और मामले आए, सिरसा जिले में लगातार बढ़ रहा मरीजों का आंकड़ा

Sun, 27 Oct 2024 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 27 Oct 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
The number of patients is constantly increasing in Sirsa district
सिरसा में लगे शिविर में शुगर जांच करते चिकित्सक। 
सिरसा। जिले में दो सप्ताह से डेंगू के केसों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार को जिले में तीन नए केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग निरंतर अपनी टीमों के साथ सतर्क है जो लारवा जांच के साथ ही लोगों को डेंगू फैलने और उपचार के लिए लाेगों को जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में जनवरी से लेकर 86 केस आ चुके हैं। इनमें से 81 मरीज इलाज के बाद घर जा चुके हैं और पांच मरीजों का इलाज चल रहा है। दो मरीज नागरिक अस्पताल में भर्ती हैं और तीन मरीज निजी अस्पतालों में उपचार करवा रहे हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार इस वर्ष यह आंकड़ा पिछले पांच सालों में सबसे कम है। मरीजों की संख्या कम करने के लिए विभाग हरसंभव प्रयास कर रहा है। शहरी क्षेत्रों में केस के आधार पर फॉगिंग करवाई जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत के माध्यम से फॉगिंग और दवा का छिड़काव कर मच्छरों पर नियंत्रण पाने की कोशिश की जा रही है। जिन गांवों या फिर शहरी क्षेत्र से मरीज मिल रहे हैं, उनके घरों के आसपास और मोहल्ले में दवा का छिड़काव और फॉगिंग भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू को रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिन क्षेत्रों में मरीज मिल रहे हैं, वहां पर विभाग नियमित रूप से दवा का छिड़काव और फॉगिंग करवा रहा है। जो मरीज संक्रमित पाए गए हैं, उनका बेहतर सुविधाओं से इलाज किया जा रहा है। -डाॅ. गौरव अरोड़ा, जिला मलेरिया रोग रोकथाम अधिकारी, नागरिक अस्पताल, सिरसा।

शिविर में 112 लोगों की शुगर जांची

रानियां। लायंस क्लब रानियां रॉयल की ओर से मेन बाजार में शुगर जांच शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि पवन बांसल ने किया। शिविर में 112 लोगों की शुगर की जांच की गई।

जांच में 42 लोगों में शुगर की मात्रा अधिक पाई गई। शुगर जांच डॉ. सुधीर वधवा ने की। प्रकल्प के परियोजना अधिकारी सुरेश बठला, सुनील गुंबर, बलजिंदर सिंह ने बताया कि नगर के मुख्य बाजार, भगत सिंह चौक, टाउन पार्क, उधम सिंह पार्क, बस स्टैंड, सिरसा रोड, तहसील कार्यालय में भी आगामी समय में यह शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed