फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The MP who reached the dharna made serious allegations against the Sirsa MLA

धरने पर पहुंचे सांसद ने लगाए सिरसा विधायक पर गंभीर आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
The MP who reached the dharna made serious allegations against the Sirsa MLA
धरने पर बैठे आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता। - फोटो : Sirsa
सिरसा। नगर परिषद सिरसा द्वारा 167.5 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे पार्कों व निर्माणाधीन गलियों के निर्माण स्थल पर सूचना बोर्ड लगाए जाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी का लघु सचिवालय में अनिश्चितकालीन धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। सोमवार को धरने का संचालन जिला महासचिव ताराचंद फौजी एवं युवा जिलाध्यक्ष राजन हिंदुस्तानी ने किया।
विज्ञापन

सोमवार को आम आदमी पार्टी प्रदेश सहप्रभारी एवं राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता धरने पर पहुंचे। सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि सिरसा शहर के विकास कार्यों के लिए 167.5 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। परंतु इन 167.5 करोड़ रुपये का विकास केवल कागजों में ही किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास राशि का अधिकांश हिस्सा कथित तौर पर विधायक जेब में चला गया है। इसलिए जनता को गुमराह करने के लिए निर्माण स्थल पर सूचना के बोर्ड नहीं लगाए जा रहे हैं। दिल्ली में टेंडर जारी होते ही निर्माण स्थल पर सूचना के बोर्ड लगाकर पूरी पारदर्शिता से विकास कार्य करवाए जाते हैं तथा कार्य से संबंधित समस्त जानकारी जनता को दी जाती है। पूरे हरियाणा में नगर परिषद लूट के अड्डे बने हुए हैं। आम आदमी पार्टी सिरसा में ही नहीं पूरे हरियाणा में बीजेपी-जेजेपी सरकार के भ्रष्टाचार की पोल खोलने का काम करेगी। सिरसा में ही नही पूरे हरियाणा में विकास कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए सूचना बोर्ड लगाने की मांग करती है। धरने पर पार्टी के पश्चिमी जोन अध्यक्ष लक्ष्य गर्ग, जोन प्रवक्ता कृष्ण, ऐलनाबाद अध्यक्ष गोबिंद कंबोज, हंसराज सामा, हल्का महिला हल्का अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष अमन कौर, युवा संगठन मंत्री सौरव राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed