{"_id":"672a666ce39340f4fc09a3b9","slug":"the-molester-of-an-eight-year-old-child-will-be-punished-today-fast-track-court-found-the-accused-guilty-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-128100-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: आठ वर्षीय बच्चे के कुकर्मी को आज होगी सजा, फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपी को दोषी किया करार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: आठ वर्षीय बच्चे के कुकर्मी को आज होगी सजा, फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपी को दोषी किया करार
Wed, 06 Nov 2024 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 06 Nov 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। 8 वर्षीय बच्चे से कुकर्म करने के आरोपी युवक को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने मंगलवार को दोषी करार दिया है। दोषी की सजा बुधवार को सुनाई जाएगी। आरोपी के खिलाफ रानियां थाना पुलिस ने फरवरी 2022 को अभियोग दर्ज किया था।
उस वक्त पुलिस को दर्ज कराए बयान में पीड़ित बच्चे के पिता ने बताया था कि उसका बेटा पहली कक्षा में पढ़ता है। दो फरवरी 2022 को उसका बेटा गांव के क्रिकेट मैदान में मैच देखने गया था। शाम साढ़े पांच बजे तक वह वापस नहीं आया। घरवाले उसकी तलाश करने चले गए। पिता ने बताया कि परिजन स्कूल गेट के पास पहुंचे तो उसका बेटा गांव के ही रिंकू के साथ दिखाई दिया। परिजनों को देखकर रिंकू मौके से भाग गया। घर पहुंचने पर उसके बेटे के पेट में दर्द होने लगा। बच्चे ने बताया कि रिंकू ने उसके साथ कुकर्म किया है। इसके बाद परिजन बच्चे को लेकर सिविल हॉस्पिटल पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बच्चे का मेडिकल कराने के बाद आरोपी रिंकू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मंगलवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश प्रवीण कुमार ने आरोपी रिंकू को दोषी करार देते हुए सजा का फैसला बुधवार तक सुरक्षित रख लिया।