{"_id":"612143528ebc3e79b47326b0","slug":"the-miscreant-absconded-with-a-bag-full-of-four-and-a-half-lakh-rupees-in-two-minutes-with-a-pistol-on-the-shopkeeper-s-temple-sirsa-news-hsr6094828132","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार की कनपटी पर पिस्तौल लगा दो मिनट में साढ़े 4 लाख रुपयों से भरा बैग लेकर बदमाश फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार की कनपटी पर पिस्तौल लगा दो मिनट में साढ़े 4 लाख रुपयों से भरा बैग लेकर बदमाश फरार
विज्ञापन
लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद मोटरसाइकिल पर फरार होते बदमाश
- फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर में चोरी, छीना झपटी और लूट की वारदात का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। पुलिस अपराध पर लगाम लगाने के लिए कई तरह के अभियान चल रही है लेकिन अपराधी बेखौफ वारदात को अंजाम दे रहे हैं। शनिवार को दिन-दिहाड़े तीन बदमाश अनाज मंडी स्थित एक दुकान मालिक की कनपटी पर पिस्तौल लगाकर दो मिनट में साढ़े चार लाख रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। वहीं लूट की वारदात का पता चलने के बाद सिटी एसएचओ, सीआईए पुलिस और डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
शहर की अनाज मंडी स्थित मोबाइल होल सेलर और रेता बजरी दुकान के संचालक अंकुश जिंदल ने बताया कि उन्हें शक है कि बदमाश कई दिनों से वे उसकी रेकी कर रहे थे। अंकुश ने बताया कि शनिवार को जैसे ही वह ई ब्लॉक स्थित अपने आवास से सुबह 11 बजे अनाज मंडी स्थित 18-19 नंबर दुकान पर पहुंचा तो बदमाश पीछा करते हुए दुकान के बाहर पहुंच गए। कैमरे में कैद घटना के अनुसार दो बदमाश दुकान से सामने की तरफ के रोड से 11 बजकर 14 मिनट पर दुकान में प्रवेश करते है और वारदात को अंजाम देकर हाथ में बैग पकड़े हुए 11 बजकर 16 मिनट पर बाहर आ गए। जिसके बाद एक बदमाश मोटरसाइकिल लेकर दुकान के बाहर पहुंचता है और दोनों बदमाशों को बैठाकर तीनों वहां से फरार हो जाते हैं। बदमाश अनाज मंडी से निकल जनता भवन की तरफ फरार हो गए। लूट का शिकार हुए दुकान मालिक ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलने पर डीएसपी आर्यन चौधरी, सीआईए इंचार्ज प्रदीप कुमार और शहर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह जांच के लिए मौके पर पहुंचे।
बैंक में जमा करवाने के लिए लाया था रुपये
दुकान संचालक अंकुश ने बताया कि मोबाइल होलसेल और रेता बजरी की वह शुक्रवार की राशि को लेकर घर चला गया था। जिसके बाद शनिवार सुबह वह उन्हें बैंक में जमा करवाने के लिए दुकान पर पहुंचा था। अंकुश ने बताया कि बदमाशों ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगा दी और बोले की कैश वाला बैग दे दो नहीं तो गोली मार देंगे। इस पर उसने डर के मारे नकदी से भरा बैग बदमाशों को थमा दिया।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही पुलिस
मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शुरूआती पूछताछ में दुकान पर लगे कारिंदों और आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ की है। वहीं बदमाशों की पहचान के लिए मकान के आसपास लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग भी देख रही है।
गश्त बढ़वाने को लेकर आढ़ती भी उठा चुके है कई बार मांग
अनाज मंडी में गेहूं, धान और गोदामों से सामान चोरी होने के मामले पहले भी कई बार सामने आ चुके है। मंडी में गश्त बढ़ाने को लेकर आढ़ती एसोसिएशन के सदस्य कई बार उपायुक्त और एसपी को भी शिकायत दे चुके है लेकिन इसके बाद भी पुलिस की ओर से गश्त नहीं बढ़ाई गई। सुनवाई न होने के कारण आढ़ती कई बार मंडी भी बंद कर चुके है और धरना दे चुके हैं। वहीं घटना स्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर जेजे कॉलोनी चौकी है। आढ़ती एसोसिएशन प्रधान हरदीप सरकारिया ने कहा कि मंडी में न तो पुलिस गश्त करती है और न ही अन्य कोई व्यवस्था है। जबकि दो माह पहले भी बैंक के समक्ष से एक बदमाश ने हवाई फायर कर पेट्रोल पंप संचालक से नकदी छीनने का प्रयास किया था।
शहर में पहले भी चोरी और लूट की हो चुकी है कई वारदात
मंडी और इसके आसपास के क्षेत्र के साथ लगती कॉलोनियों में पहले भी हो चुकी चोरी और लूट की घटनाएं
1. एक माह पहले ही मंडी के इसी क्षेत्र से एक रेता बजरी दुकान संचालक का ट्रैक्टर चोरी हो गया था। जिस पर जीपीएस सिस्टम लगे होने के कारण उसे बरामद कर लिया गया।
2. 19 जुलाई को कपास मंडी के साथ लगती पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में विवाह वाले घर से चोरों ने आभूषण और घर में रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। हालांकि इस मामले में पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए वारदात के पांचवें दिन ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
3. दो दिन पहले ही शहर की करीब छह दुकानों के ताले तोड़ चोरों ने दुकानों से सामान और नकदी पर हाथ साफ किया था। इस मामले में भी पुलिस के हाथ अभी तक खाली है।
लूट का शिकार हुए दुकान मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। करीब साढ़े चार लाख की नकदी बदमाश लूट कर ले गए है। आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
आर्यन चौधरी, डीएसपी, सिरसा

घटना के बारे में दुकानदारों से पूछताछ करते पुलिस कर्मी - फोटो : Sirsa

दुकान संचालक से रुपयों का बैग छिनकर बाहर आते बदमाश - फोटो : Sirsa