फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The Ministry of Health and Family Welfare team conducted an inspection under the National Viral Hepatitis Programme.

Sirsa News: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की टीम ने नेशनल वायरल हेपेटाइटिस प्रोग्राम के तहत किया निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
The Ministry of Health and Family Welfare team conducted an inspection under the National Viral Hepatitis Programme.
सिरसा। नागरिक अस्पताल में निरीक्षए करते हुए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की टीम। संवाद - फोटो : संवाद
सिरसा। जिला नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की दो सदस्यीय टीम ने नेशनल वायरल हेपेटाइटिस प्रोग्राम के तहत निरीक्षण किया। टीम ने अस्पताल में हेपेटाइटिस बी और सी के मरीजों के उपचार, ओपीडी सुविधा, सैंपलिंग प्रक्रिया और रेफरल सिस्टम सहित संपूर्ण प्रबंधन की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन


करीब सुबह 10 बजे पहुंची टीम ने लगभग चार घंटे तक विभिन्न विभागों में जाकर रिकॉर्ड व व्यवस्था की जांच की। निरीक्षण टीम में वरिष्ठ सलाहकार डॉ. शुभाज्योति-डे और कंसल्टेंट डॉ. नरोतम शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान नागरिक अस्पताल के एनसीडी विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. विपुल गुप्ता, नर्सिंग स्टाफ और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


टीम ने हेपेटाइटिस मरीजों की ट्रैकिंग व्यवस्था, ओपीडी प्रक्रिया, सैंपलिंग से लेकर उपचार और रेफरल सिस्टम की पूरी जानकारी जुटाई। निरीक्षण के दौरान पता चला कि अस्पताल में अब तक हेपेटाइटिस बी के 76 और हेपेटाइटिस सी के 149 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने मरीजों की निगरानी प्रणाली और रिकॉर्ड मैनेजमेंट को लेकर विस्तृत समीक्षा की और कई दस्तावेजों का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने अस्पताल के एनसीडी विभाग, आईसीटीसी सेंटर, लैब, ब्लड बैंक, डायलिसिस सेंटर, पीसीआर लैब, ओएसटी सेंटर और एआरटी सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं, हालांकि कुछ स्थानों पर सुधारात्मक सुझाव भी दिए गए।

निरीक्षण टीम द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट मंत्रालय के मुख्यालय को भेजी जाएगी। टीम का कहना है कि अस्पताल में हेपेटाइटिस से संबंधित सेवाओं को और बेहतर बनाने के प्रयास जारी रहने चाहिए, ताकि मरीजों को सुविधाजनक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।



---------------------स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने हेपेटाइटिस प्रोग्राम के अंतर्गत अस्पताल की विभिन्न सुविधाओं का निरीक्षण किया। सभी विभागों में व्यवस्थाएं संतोषजनक मिली हैं और कुछ सुधारात्मक सुझाव दिए गए हैं।- डॉ. विपुल गुप्ता, नोडल अधिकारी, एनसीडी विभाग, नागरिक अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed