फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The message of healthy body and healthy life was given through walkathon

Sirsa News: वॉकथॉन से दिया स्वस्थ शरीर, स्वस्थ जीवन का संदेश

Sun, 30 Mar 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 30 Mar 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
The message of healthy body and healthy life was given through walkathon
सीडीएलयू से न्यायिक परिसर तक वॉकथॉन में भाग लेते हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति संजय वशिष्ठ व अन्य अ​ध
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार सुबह चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय से न्यायिक परिसर तक वॉकथॉन और पैदल दौड़ का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से स्वस्थ शरीर, स्वस्थ जीवन का संदेश दिया गया। इस वॉकथॉन में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति संजय वशिष्ठ मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने सभी लोगों को रोजाना व्यायाम और सैर करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि रोजाना एक घंटा अपने स्वास्थ्य के लिए व्यायाम और सैर करके हम अनेक बीमारियों और नशे की लत से दूर रह सकते हैं।


जिला एवं सत्र न्यायाधीश वाणी गोपाल शर्मा ने प्रेरणादायक संदेश के लिए न्यायमूर्ति संजय वशिष्ठ का आभार जताया। पैदल दौड़ के बाद न्यायमूर्ति संजय वशिष्ठ ने सभी अधिकारियों और विद्यार्थियों के साथ बैडमिंटन खेल कर उन्हें अच्छे स्वास्थ्य के लिए खेल गतिविधियों में भाग लेने का संदेश दिया। इस आयोजन में जिला के सभी प्रशासनिक, न्यायिक और पुलिस अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed