{"_id":"69419abdbc23c7a7e60f231d","slug":"the-member-of-parliament-sports-festival-champion-is-talwada-khurds-handball-team-sirsa-news-c-128-1-sir1002-149592-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सांसद खेल महोत्सव की चैंपियन बनी तलवाड़ा खुर्द की हैंडबाल टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सांसद खेल महोत्सव की चैंपियन बनी तलवाड़ा खुर्द की हैंडबाल टीम
विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ विजेता टीम।
रानियां। हाल ही में फतेहाबाद में संपन्न हुए सिरसा लोकसभा के सांसद खेल महोत्सव में ऐलनाबाद विधानसभा के गांव तलवाड़ा खुर्द की हैंडबाल टीम विजेता रही। खैरेंका और तलवाड़ा खुर्द के बीच अंधेरे के कारण मुकाबला नहीं हो सका, इसलिए खैरेंका को भी संयुक्त विजेता घोषित किया गया।
मुख्य अतिथि सांसद सुभाष बराला और चेयरमैन वेद फूलां ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कोच शिवदीप सिंह ने बताया कि तलवाड़ा खुर्द की टीम ने फतेहाबाद के गांव नागपुर की टीम को 18-10 के स्कोर से हराकर फाइनल मुकाबला जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया।
सिरसा से जिला खेल अधिकारी जगदीप सिंह और ओवरऑल कोच संपत सिंह ने टीम और कोच शिवदीप सिंह को जीत पर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। टीम ने अपनी सफलता का श्रेय कोच शिवदीप सिंह को देते हुए उनके मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सांसद सुभाष बराला, अध्यक्ष वेद फूला, कोच संपत सिंह और शिवदीप सिंह मौजूद रहे।