फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The market was lit up with the colours of the tricolour

Sirsa News: तिरंगे के रंगों से गुलजार हुआ बाजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
The market was lit up with the colours of the tricolour
शहर के रोड़ी बाजार में महिला स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा थीम सामान खरीदती हुई।
सिरसा। स्वतंत्रता दिवस नजदीक आते ही शहर देशभक्ति के रंग में डूब गया है। बाजार तिरंगे की थीम वाले सामान से सज चुके हैं। सोमवार सुबह से ही बाजारों में रौनक देखने को मिली, जहां लोग तिरंगे, झंडे, गुब्बारे, बैज, रिबन, पतंग और अन्य सजावटी सामग्री की खरीदारी करते नजर आए।
विज्ञापन

स्कूलों में होने वाले कार्यक्रमों के लिए छात्र-छात्राएं तिरंगे रंग की टोपी, टी-शर्ट, स्कार्फ और फेस पेंटिंग करवा रहे हैं। बाजारों में सजावटी स्टॉल्स पर भीड़ बढ़ गई है और दुकानदारों ने तिरंगे थीम में सजे अपने स्टॉल्स से ग्राहकों को आकर्षित किया है। दुकानदारों का कहना है कि इस बार तिरंगे से जुड़ी सामग्री की मांग में बीते वर्षों की तुलना में खासा इजाफा हुआ है। खासकर कपड़े के झंडों और हैंडल वाले बड़े झंडों की बिक्री सबसे अधिक हो रही है। गुब्बारे, बैज और रिबन भी खूब बिक रहे हैं।
विज्ञापन

स्कूलों से पहले ही मिले ऑर्डर
दुकानदारों का कहना है कि इस बार तिरंगे थीम के सामान की मांग समय से पहले ही बढ़ गई है। कई स्कूलों ने झंडे, टोपी, बैज और सजावटी सामग्री के ऑर्डर पहले से ही दे रखे हैं, जिससे बाजारों में रौनक और बढ़ गई है। स्कूल प्रबंधन की ओर से इन सभी सामान के लिए पहले से ही ऑर्डर मिल गए थे। वहीं, कुछ स्कूल टाइम पर भी खरीदारी कर लेते हैं। शहर के मोहंता मार्केट, रोड़ी बाजार, सदर बाजार, मीना बाजार समेत अन्य बाजारों में भी तिरंगे रंगों की धूम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed