फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The lives of saints and gurus are for public welfare: Pandit Pradeep Mishra

जनकल्याण के लिए होता है संत और गुरु का जीवन : पंडित प्रदीप मिश्रा

Wed, 28 Feb 2024 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 28 Feb 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
The lives of saints and gurus are for public welfare: Pandit Pradeep Mishra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। आध्यात्मिक गुरु पंडित प्रदीप मिश्रा महाराज ने कहा कि संत और गुरु का जीवन जन कल्याण के लिए होता है। अपने जीवन में ऐसा गुरु रखो जिससे ज्ञान हासिल कर सको, जिससे जीवन में कल्याण हो सके। उन्होंने कहा कि जीवन में जब भी दुख आता है हम भगवान को कोसते हैं, लेकिन दुख हमारे जीवन कोे निखारने के लिए ही आता है।
पंडित प्रदीप मिश्रा मंगलवार को श्री बाबा तारा कुटिया परिसर में सत्संग पंडाल में आयोजित शिव पुराण कथा के तीसरे दिन देशभर से आए श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान गीता मनीषी महामंडलेेश्वर ज्ञानानंद महाराज कथास्थल पर पहुंचे और व्यासपीठ और कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा महाराज को नमन किया। ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि जिन पर भगवान शिव की कृपा होती है, उन्हें ही शिवपुराण कथा श्रवण का मौका मिलता है।
विज्ञापन


कथा वाचन करते हुए पंडित प्रदीप मिश्रा महाराज ने कहा कि संत व गुरु को जिसने पहचान लिया उसकी जिंदगी में चार चांद लग जाते हैं पर इनको जानना कठिन है। इनको जानने के लिए स्वयं को अर्पित करना होगा। पंडित प्रदीप मिश्रा महाराज ने कहा कि ऋषि, संत, महात्मा, गुरू, साधु और तपस्वी के दर्शन और उनका साथ ऐसे ही नहीं मिलता, सद्कर्म के फल स्वरूप इनका साथ मिलता है। उन्होंने कहा कि जब भी आप भोजन कर रहे तो तो थाली पर कभी रोना नहीं चाहिए, प्रेम और प्रसन्नता के साथ भोजन करना चाहिए। खाना हमें उसी प्रकार का फल, शक्ति देता है जैसा हमारे खाने के समय स्वभाव होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पंडित प्रदीप मिश्रा महाराज जी ने भजन- लगन तुमसे लगा बैठे जो होगा देखा जाएगा, तुम्हें अपना बना बैठे जो होगा सो देखा जाएगा सुनाया तो पंडाल में बैठे श्रद्धालु झूम उठे। उन्होंने कहा कि पत्नी ब्यूटी पार्लर में जाकर सुंदर नहीं बनती और न ही बलवान होती है, जिस दिन पति उसका सम्मान करने लगे और उसे इज्जत दे उसी दिन पत्नी स्वयं को सबसे सुंदर और बलवान मानती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed