फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The laborer who went to take water from the diggy built in Hafed's godown died due to drowning

Sirsa News: हैफेड के गोदाम में बनी डिग्गी से पानी लेने गए मजदूर की डूबने से मौत

Wed, 21 Jun 2023 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 21 Jun 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
The laborer who went to take water from the diggy built in Hafed's godown died due to drowning
सिरसा। गांव सकताखेड़ा स्थित हैफेड के गोदाम में बनी डिग्गी में डूबने से मजदूर की मौत हो गई। वहीं, मृतक के परिजनों ने हैफेड के अधिकारियों पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव शेरगढ़ निवासी जगदीश ने बताया कि उसका भाई सुभाष गांव सकताखेड़ा में स्थित हैफेड के गोदाम में मजदूरी करता था। उसके साथ गांव का ही खुशविंद्र सिंह भी काम करता है। 20 जून की सुबह सुभाष व खुशविंद्र हैफेड में काम के लिए गए थे। दोपहर करीब सवा तीन बजे उसे सूचना मिली कि पैर फिसलने के कारण सुभाष गोदाम में बनी पानी की डिग्गी में गिर गया है। सूचना पाकर वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचा। इसके बाद उसने तुरंत गोताखोर धर्मेंद्र को बुलाया और सुभाष को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


आरोप है कि हैफेड के किसी कर्मचारी ने उसके भाई की मदद नहीं की। हैफेड के भवन में पानी की कोई व्यवस्था नहीं है, जिस कारण हादसे का हर समय अंदेशा बना रहता है। जगदीश ने आरोप लगाया कि गोदाम के अधिकारियों के कहने पर सुभाष पानी लेने गया था। उनकी लापरवाही के कारण ही उसके भाई की मौत हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एसओ राजेंद्र शर्मा और हैफेड मैनेजर मांगेलाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed