{"_id":"67e6dbcc906f355f0b0fe3ea","slug":"the-kingpin-of-the-25-crore-heroin-case-reached-malaysia-from-dubai-sirsa-news-c-21-hsr1033-594367-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 25 करोड़ की हेरोइन मामले में दुबई से मलयेशिया पहुंचा सरगना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 25 करोड़ की हेरोइन मामले में दुबई से मलयेशिया पहुंचा सरगना
Fri, 28 Mar 2025 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 28 Mar 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। 25 करोड़ की हेरोइन मामले में सीआईए ऐलनाबाद के हाथ काफी महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। यह मामला अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी से जुड़ गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस मामले में सरगना पंजाब का रहनेवाला है। वह कुछ समय पहले दुबई में था लेकिन अब मलयेशिया चला गया है।
सीआईए की टीम कई दिनों से पंजाब में मौजूद है। इस दौरान उसे हेरोइन तस्करी के सरगना के बारे में काफी कुछ जानकारी मिली है। सीआईए ऐलनाबाद पुलिस शनिवार को इस मामले में बड़ा खुलासा करेगी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सरगना का संबंध पाकिस्तान के रहीम यार खान निवासी मोहम्मद फियाज से है। मोहम्मद फियाज ही उसे पाकिस्तान सीमा से पंजाब में हेरोइन भेजता है। कुछ समय पहले मोहम्मद फियाज ने ही पाकिस्तान सीमा से भारत की सीमा के अंदर 4.256 किलो हेरोइन की खेप भेजी थी।
आज आरोपियों की रिमांड अवधि समाप्त
वहीं, आरोपी अभिषेक व प्रदीप का पुलिस रिमांड शनिवार को समाप्त हो जाएगा। उक्त दोनों को सीआईए ऐलनाबाद ने 21 मार्च को सिरसा इलाके से गिरफ्तार किया था। इनके पास से 25 करोड़ रुपये की 4.256 किलो हेरोइन बरामद हुई थी। आरोपी अभिषेक नाईवाली ढाणी चतरगढ़पट्टी सिरसा का रहने वाला है और प्रदीप गांव नरुआना जिला बठिंडा का रहनेवाला है।
विज्ञापन
तीन आरोपी चढ़ चुके हैं पुलिस के हत्थे
इस मामले में सीआईए ऐलनाबाद ने आरोपी अभिषेक व प्रदीप के साथी रशविन्द्र सिंह धर्मापत्ती बहो सिबिया थाना सदर बठिंडा, हरपाल सिंह निवासी नरुआना थाना सदर बठिंडा व अजायब सिंह निवासी नरुआना सदर बठिंडा को गिरफ्तार कर चुकी है।
25 करोड़ की हेरोइन मामले में पंजाब गई टीम को अहम सुराग मिले हैं। मुख्य तस्कर पंजाब का रहने वाला है। वह दुबई में रहकर पूरा ड्रग रैकेट चलाता है। सरगना दुबई से मलेशिया चला गया है। उसके बारे में अहम जानकारी जुटाई गई है।
-जगदीश चंद्र, इंचार्ज सीआईए, ऐलनाबाद।