फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The JE-SDO of the public health department has left the job due to the non-arrest of the contractor accused of violence, and contractors have warned that they will not undertake repair work related to the department.

Sirsa News: मारपीट के आरोपी ठेकेदार की गिरफ्तारी न होने पर जनस्वास्थ्य विभाग के जेई-एसडीओ ने छोड़ा काम, ठेकेदारों की चेतावनी-नहीं करेंगे विभाग से जुड़े मरम्मत के काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
The JE-SDO of the public health department has left the job due to the non-arrest of the contractor accused of violence, and contractors have warned that they will not undertake repair work related to the department.
मारपीट के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए काम छोड़कर धरने पर बैठे जनस्वास्थ्य विभाग के जेई-एसडीओ। 
सिरसा। एसडीओ से मारपीट करने के आरोपी ठेकेदार की गिरफ्तारी नहीं होने पर शुक्रवार को जिलेभर के जनस्वास्थ्य विभाग के जेई व एसडीओ काम छोड़कर हड़ताल पर बैठ गए। ऐसे में शहर की सीवर व्यवस्था सुपरवाइजर व एक्सईएन संभाल रहे हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों कहा कहना है कि जब तक आरोपी ठेकेदार को गिरफ्तार और ब्लैक लिस्ट नहीं किया जाता है तब तक आंदोलन जारी रहेगी। वहीं, दूसरी ओर शुक्रवार को ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग के लिए जारी धरने के पांचवें दिन शुक्रवार को अन्य ठेकेदार अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में एकत्रित हुए। उन्होंने शपथ ली कि आज से ही जनस्वास्थ्य विभाग का किसी प्रकार की मरम्मत का कार्य नहीं करेंगे। दोनों पक्षों की तरफ से शुरू हुए आंदोलन से अब बारिश के सीजन में लोगों को जलभराव से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन

बता दें कि जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ से छह जून को ठेकेदार ने मारपीट की थी। मामला दर्ज होने के 14 दिन बाद भी मुख्य आरोपित पुलिस गिरफ्त से बाहर है। इस कारण सिरसा, कालांवाली, डबवाली, रानियों, ऐलनाबाद, फतेहाबाद, रतिया और टोहाना के एसडीओ व जेई हड़ताल पर बैठे हैं। जन स्वास्थ्य विभाग के जेई व एसडीओ को सिंचाई विभाग, पंचायती राज विभाग और पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अधिकारियों का भी समर्थन मिल चुका है। पब्लिक हेल्थ विभाग के एसडीओ और जेई सामूहिक अवकाश लेकर काम छोड़ हड़ताल पर बैठे हैं। सीवरेज व पेयजल व्यवस्था को लेकर अधिकतर कार्य प्रभावित हो चुके हैं। हालांकि सीवरेज के लिए अस्थायी व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवरेज समस्या की शिकायतें बढ़ने लगीं
अधिकारियों की हड़ताल से शहर में सीवरेज और पेयजल व्यवस्था प्रभावित होने के कारण लोग बार-बार शिकायतें कर रहे हैं। उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। यदि सोमवार से अधिकारियों ने पूर्ण सर्कल बंद की घोषणा कर दी तो शहर के हालात बदतर हो जाएंगे। क्योंकि मानसून से पहले सीवरेज लाइनों को सफाई करना जरूरी है। धरनारत इंजीनियरिंग विंग के जेई व एसडीओ ने कहा कि जब तक एसडीओ के साथ मारपीट करने वाले आरोपी ठेकेदार को पकड़ा नहीं जाता है। उनका धरना जारी रहेगा। यदि रविवार तक ठेकेदार को पुलिस गिरफ्तार नहीं करती है तो सोमवार से आंदोलन को तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed