फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The issue of the condition of government schools was raised

Sirsa News: सरकारी स्कूलों की स्थिति का उठाया मुद्दा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
The issue of the condition of government schools was raised
 स्कूल की छत से गिरता हुए सीमेंट।
सिरसा। शहर में आम आदमी पार्टी की नेत्री सरोज मानव ने कहा कि प्रदेश सरकार लगभग पांच हजार स्कूलों को बंद करना चाहती है। इसमें भाजपा सरकार कामयाब भी होती हुई नजर आ रही है। नेत्री सरोज मानव ने कहा कि राजस्थान के झालावाड़ में सरकारी स्कूल की छत गिरने से नन्हें बच्चों की मौत और चीखने-चिल्लाने की गूंज से पूरे देश में डर का माहौल बना दिया है।
विज्ञापन


इसी माहौल के चलते उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली और जनता से स्कूलों के बारे में जानने की कोशिश की। आप नेत्री ने बताया कि सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने के बाद उनके पास लोगों के फोन और मैसेज आए कि प्रदेश के स्कूलों के हालात बेहद खराब है। व्यक्तिगत तौर पर कई स्कूलों में जाकर देखा तो पाया कि कई स्कूलों के भवन खस्ता हैं, छतें टपक रही हैं, बाथरूम-टॉयलेट की जर्जर हालत, पीने के पानी की कमी, स्टाफ की कमी सामने आई।
विज्ञापन


जब गांव के लोगों से और अभिभावकों से और बच्चों से बात हुई तो उन्होंने कहा कि डर लगता है कि पता नहीं कौन सी छत का कोई टुकड़ा सिर पर आकर गिर जाए। सरोज मानव ने कहा कि सरकार और प्रशासन अगर चाहे तो क्या नहीं हो सकता। भाजपा अपने लगभग 672 जिला भाजपा कार्यालयों के निर्माण में अरबों रुपया खर्च कर सकती है, लेकिन शिक्षा व्यवस्था को सुधारने में सरकारी स्कूलों के भवनों पर खर्च करना इनके गले से क्यों नहीं उतर रहा। उन्होंने कहा कि समय रहते जनता की तरफ सरकार ध्यान देना शुरू करे, नहीं तो जनता तो सब ध्यान से देख ही रही है। समय आने पर जनता अपने आप हिसाब कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed