फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The government is accelerating development with full commitment: Middha

सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ विकास को गति दे रही : मिड्ढा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
The government is accelerating development with full commitment: Middha
रानियां।  डिप्टी स्पीकर का स्वागत करते भाजपा नेता। संवाद - फोटो : udhampur news
रानियां। युवा भाजपा नेता विशाल उर्फ विशु छाबड़ा के प्रतिष्ठान पर शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिड्ढा के सम्मान में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। एकाएक हुए चाय कार्यक्रम ने रानियां क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों को नई गति दे दी। इस अवसर पर डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि हरियाणा में डबल इंजन सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ विकास को गति दे रही है।
विज्ञापन


सरकार का लक्ष्य विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, ताकि हर वर्ग का संतुलित और समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता और सरकार के बीच मजबूत सेतु बनकर कार्य करने का आह्वान किया। जलपान के दौरान स्थानीय विकास, संगठन विस्तार और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर चर्चा हुई। इस दौरे ने रानियां की राजनीति में नए समीकरणों और मजबूत संगठन का संदेश भी दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष ने जनसमूह से संवाद करते हुए बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, राजस्व और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मौके पर ही बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जिससे त्वरित समाधान का आश्वासन मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व ओएसडी जगदीश चोपड़ा ने रानियां क्षेत्र को विकासपरक और राष्ट्रवादी सोच का गढ़ बताया। वहीं, हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देवकुमार शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए उन्नत बीज, आधुनिक तकनीक और पारदर्शी नीतियों के माध्यम से निरंतर कार्य कर रही है।

पूर्व जिला अध्यक्ष शीशपाल कंबोज ने विशाल उर्फ विशु छाबड़ा को कर्मठ और जनसरोकारों से जुड़ा युवा नेता बताते हुए उनकी सराहना की।
कार्यक्रम में रमेश डावर, राजेंद्र कंबोज, नगर पालिका वाइस चेयरमैन रमेश कंबोज, नगर पार्षद सुखविंदर मोर, शीला गुंबर, नरेंद्र गाबा सहित अरोड़वंश व युवा अरोड़वंश के अनेक गणमान्य सदस्य और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed