फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The government did not fulfill even a single demand of the employees in 11 years: Yadav

सरकार ने 11 साल में कर्मचारियों की एक भी मांग पूरी नहीं की : यादव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
The government did not fulfill even a single demand of the employees in 11 years: Yadav
ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन के सदस्य संबो​धित करते हुए। 
सिरसा। ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन (संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा) की 9 जुलाई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारी के लिए पटवार भवन में सम्मेलन का आयोजन किया गया। कन्वेंशन को मुख्य वक्ता चेयरमेन देवेंद्र सिंह हुड्डा, राज्य वित्त सचिव सुरेंद्र यादव ने बताया कि भाजपा सरकार ने पिछले 11 साल में एक भी मांग कर्मचारियों की पूरी नहीं की है।
विज्ञापन

सभी वर्ग किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी, छात्र आंदोलनरत है। सरकार सभी विभागों को बड़े पूंजीपतियों को बेचने का काम कर रही है। श्रम सुधार कानून में मजदूर विरोधी बदलाव कर रही है, जिससे शोषण बढ़ेगा। बिजली के तमाम कर्मचारी बढ़़-चढ़कर 9 जुलाई की हड़ताल में बढ़-चढक़र शामिल होंगे। इसकी अध्यक्षता सर्कल सचिव मदनलाल ने की। संचालन राजेश भाकर ने किया। इस मौके पर सुरजीत सिंह बेदी, सुखदेव सिंह, बाबू लाल, गुलबाग सिंह, मीत चंद व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये हैं कर्मचारियों की मुख्य मांगें

मुख्य मांगों में कच्चे कर्मचारियों को बिना शर्त पक्का किया जाए, पुरानी पेंशन बहाल की जाए, निजीकरण पर रोक लगाई जाए, विभागों में खाली पड़े लाखों बेरोजगारों को स्थाई भर्ती से भरा जाए, बिजली निगम में हजारों पद खाली हैं, कर्मचारियों को ढाई-ढाई सौ किलोमीटर दूरी नौकरी करने के लिए मजबूर किया जाता है। कर्मचारियों की जिला वाइज ड्यूटी होनी चाहिए, ताकि डिपार्टमेंट का भी काम अच्छे ढंग से हो सके, राज्य में आठवें वेतन का अलग से आयोग गठित किया जाए, जनता को अच्छी सुविधा मिले, महंगाई पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed