फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The general public will get every facility and information about the police on a single website.

Sirsa News: आमजन को एक ही वेबसाइट पर पुलिस की हर सुविधा और जानकारी होगी प्राप्त

Mon, 10 Feb 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 10 Feb 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
The general public will get every facility and information about the police on a single website.
। डबवाली एसपी सिद्धांत जैन वेबसाइट लॉच करते हुए। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। डबवाली पुलिस ने आमजन की अलग-अलग वेबसाइटों पर भटकने की समस्याओं का समाधान अब एक ही जगह कर दिया है। जनता को अब अपनी किसी भी समस्या के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। अब आम जनता डबवाली पुलिस की वेबसाइट dabwalipolice.in पर जाकर अपनी शिकायतों का ब्योरा ले सकती है।
डबवाली पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बताया कि यह वेबसाइट आमजन को डबवाली पुलिस से जोड़ने के लिए बनाई गई है। इस वेबसाइट पर डबवाली पुलिस के सभी थाना एवं चौकियों के प्रभारियों के अधिकारिक मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी दर्शाई गई है। इस वेबसाइट के माध्यम से आमजन अनेक ऑनलाइन सेवाएं जैसे मोबाइल को ब्लॉक व अन ब्लॉक के आवेदन,आपातकालीन सेवाएं,महिला हेल्पलाइन नंबर,पुलिस कंट्रोल रूम नंबर,ऑनलाइन ट्रैफिक चालान भरना, पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र, ऑनलाइन शिकायतों के निपटान संबंधी जानकारी व लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया जैसी अनेक सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा लापता व्यक्तियों, घोषित अपराधियों, लावारिस शवों, सार्वजनिक सहायता प्रणाली इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वांछित अपराधियों, वाहन चोरी संबंधी एफआईआर, वाहन दुर्घटनाओं की एफआईआर, लापता व्यक्तियों आदि के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस वेबसाइट पर यातायात पुलिस संबंधित हर जानकारी दी गई है। इसके अलावा जनता अपराध की शिकायत करने की प्रक्रिया, सूचना का अधिकार और समाचार-घटनाओं की जानकारी भी ले सकती है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि डबवाली पुलिस की इस वेबसाइट को सिपाही रविंद्र कुमार ने तैयार किया है। अतः उनकी मेहनत को देखते हुए उन्हें प्रशंसा पत्र के साथ सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed