फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The gang had hatched a conspiracy to commit crimes at seven places including Sirsa, CIA already caught

सिरसा: सात स्थानों पर गैंग ने वारदात करने की बनाई थी योजना, सीआईए ने पहले ही धरा

Sat, 19 Feb 2022 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) 
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)  Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 Feb 2022 11:17 PM IST
सार


गैंग में हरियाणा और राजस्थान के बदमाश शामिल हैं। सीआईए टीम ने गैंग के मुख्य आरोपी सहित पांच बदमाशों को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन
The gang had hatched a conspiracy to commit crimes at seven places including Sirsa, CIA already caught
फार्म हाऊस लूट मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सिरसा में 12 फरवरी की रात को गांव धिंगतानियां क्षेत्र में स्थित मिल्क प्लांट मेंं हुई डकैती की घटना को हरियाणा और राजस्थान के बदमाशों की बनी गैंग ने अंजाम दिया था। बदमाशों ने सदर थाना क्षेत्र सहित सात अन्य स्थानों पर लूट व डकैती की वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई थी। लेकिन सीआईए टीम ने पहले ही गैंग के मुख्य आरोपी सहित पांच बदमाशों को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी रोहतक फिर जींद में एकत्र हुए थे और इसके बाद सिरसा में पहुंचे थे। हरियाणा और राजस्थान के बदमाशों की गैंग ने धिंगतानियां क्षेत्र में ही व्यापारी के फार्म हाउस पर लूट की वारदात को अंजाम देना था लेकिन रास्ता भटकने के कारण वह दूध मिल्क प्लांट में पहुंच गए और वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन


गैंग का मुखिया प्रदीप कुमार उर्फ चीता पर पहले भी सात मामले दर्ज है और दो मामलों में वह फरार चल रहा था। पत्रकारों से बात करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमित उर्फ मिटू निवासी छुड़ानी जिला झज्जर, प्रदीप उर्फ चीता निवासी गली नंबर तीन शक्ति नगर बहादुरगढ़, नवीन उर्फ सोनू निवासी नौताना जिला महेंद्रगढ़, सुनील कुमार उर्फ सन्नी निवासी धीमाना जिला जींद व पवन कुमार निवासी सुलोधा जिला झज्जर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो आरोपियों को सिकंदरपुर से व तीन आरोपियों को झज्जर से किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी नवीन उर्फ सोनू व सुनील कुमार उर्फ सन्नी को सिकंदरपुर से जबकि पवन, प्रदीप व अमित को झज्जर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। गैंग में शामिल 17 बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था और सभी बदमाश पढ़े लिखे हैं। उन्होंने बताया कि इस घटना को सुलझाने के लिए सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार तथा साइबर सेल की टीमों का गठन किया गया था। गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान लूटी गई राशि, मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त हथियार व वाहन बरामद किए जाएंगे।

धिंगतानियां से नकदी व मोबाइल लूटकर हुए थे फरार
बता दें कि 12 फरवरी की रात्रि को गांव धिंगतानिया क्षेत्र में स्थित एक नंदी प्रोसेसिंग दूध प्लांट में घुसकर कुछ बदमाशों ने फार्म हाउस के मैनेजर रोहित व नौकर चंद्रशेखर के साथ मारपीट कर हथियारों के बल पर 8100 रुपये की नकदी व दो मोबाइल फोन लूट कर मौके से फरार हो गए। रोहित निवासी डेरा बसी पंजाब की शिकायत पर सदर थाना सिरसा में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम
आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उनका एक साथी विक्की जो कबीर बस्ती बहादुरगढ़ में रहता है। कुछ दिन के लिए किसी व्यापारी के पास दिल्ली में ड्राइवरी का काम किया था। विक्की ने उपरोक्त आरोपी प्रदीप उर्फ चीता जो कई मामलों में फरार चल रहा है, बताया गया था कि उक्त व्यापारी के दिल्ली में चार-पांच स्कूल है व चावड़ी बाजार ट्रेडिंग का भी काम है। जिनके दिल्ली, कानपुर, चंडीगढ़ व सिरसा में कई फार्म हाउस व गोदाम है और जिनका काफी अच्छा बिजनेस है। इनके फार्म हाउस पर डकैती की जाए तो करोड़ों रुपये हाथ लग सकते हैं। फिर इस योजना के तहत प्रदीप उर्फ चीता ने अपने साथ, नवीन कुमार उर्फ सोनू, सुनील कुमार उर्फ सन्नी, अमित, पवन कुमार राजस्थान व हरियाणा के कुल 17 लोगों को अपनी योजना में शामिल किया। योजना के तहत सभी ने मिलकर चार गाड़ियों का प्रबंध किया। जिनमें क्रेटा, इनोवा, आई 20 व अन्य गाड़ी शामिल थी। योजना के तहत मुख्य आरोपी प्रदीप उर्फ चीता, अमित गांव छुड़ानी व अन्य दो साथियों को वारदात से चार पांच दिन पहले रैकी करने के लिए भी भेजा था।


लूट और डकैती के दो मामलों में प्रदीप की तलाश कर रही दो राज्यों की पुलिस
वारदात का मुख्य सरगना प्रदीप उर्फ चीता है जिस पर पूछताछ में लगभग 7 केस लड़ाई-झगड़ा व चोरी, लूट डकैती के झज्जर, दिल्ली, नजफगढ़, करनाल में दर्ज पाए गए हैं। मुख्य सरगना प्रदीप उर्फ चीता लूट व डकैती के दो मामलों में फरार चल रहा है। जिसकी जिला पुलिस करनाल व जिला झज्जर पुलिस को भी तलाश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed