फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The fragrance of Kalamwali will interact with Prime Minister Modi; an opportunity will be given on July 26 under the My India program

Sirsa News: कालांवाली की खुशबू करेंगी प्रधानमंत्री मोदी से संवाद, माई भारत कार्यक्रम के तहत 26 जुलाई को मिलेगा अवसर

Fri, 24 Jul 2026 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 24 Jul 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
The fragrance of Kalamwali will interact with Prime Minister Modi; an opportunity will be given on July 26 under the My India program
छात्रा खुशबू
सिरसा। जिले के कालांवाली क्षेत्र की युवा प्रतिभा खुशबू का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। वह 26 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद करेंगी। खुशबू का चयन नेहरू युवा केंद्र संगठन (माई भारत) के विशेष कार्यक्रम के तहत हुआ है।
विज्ञापन

खुशबू देशभर के 403 प्रतिभागियों में से चुनी गई हैं। वह प्रधानमंत्री के साथ विभिन्न राष्ट्रीय विषयों पर अपने विचार साझा करेंगी। उनके चयन से कालांवाली सहित पूरे जिले में खुशी का माहौल है। युवाओं और सामाजिक संगठनों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।
विज्ञापन

खुशबू ने हाल ही में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम विषय पर प्रतियोगिता में भाग लिया था। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक भागीदारी के कारण यह चयन हुआ। चयन के बाद उन्हें विशेष प्रशिक्षण और एक्सपोजर कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला। यह संवाद कार्यक्रम उपायुक्त कार्यालय में डिजिटल माध्यम से आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉर्डर एरिया एक्सपोजर विजिट
चयनित युवाओं ने गृह मंत्रालय की ओर से बॉर्डर एरिया एक्सपोजर विजिट में भाग लिया। यह कार्यक्रम 3 जून से 30 जून तक आयोजित किया गया था। भ्रमण के दौरान युवाओं ने सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने वहां की सामाजिक, सांस्कृतिक परिस्थितियों और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। गृह मंत्रालय उन्हें उत्तराखंड के गांव चामौली, माना और बनी में लेकर गया था।


उद्देश्य और प्रेरणा
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाना था। इसका लक्ष्य नेतृत्व क्षमता का विकास करना और सीमावर्ती विषयों के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी था। खुशबू ने अपनी उपलब्धि का श्रेय परिवार, मार्गदर्शकों और नेहरू युवा केंद्र संगठन को दिया। उन्होंने युवाओं से समाज और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा। क्षेत्र के लोगों में उनकी उपलब्धि को लेकर उत्साह है और उन्होंने उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed