फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The fragrance of Fatehpuriya Niamat Khan, who has led the state in handball

Sirsa News: हैंडबाल में राज्य का नेतृत्व कर चुकीं फतेहपुरिया नियामत खां की खुशबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
The fragrance of Fatehpuriya Niamat Khan, who has led the state in handball
सिरसा। ​खिलाड़ी खुशबू
सिरसा। फतेहपुरिया नियामत खां की खुशबू ने 2021 में हैंडबाल से अपना खेल सफर शुरू किया। छोटे समय में ही उसने अपनी कड़ी मेहनत और खेल के प्रति समर्पण से ध्यान खींचा लिया है, जिससे उसे राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में नियमित स्थान मिला है। वहीं राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का भी मौका मिला। पिता नेत राम और परिवार की हौसला-अफजाई उसके खेल सफर का अहम हिस्सा रही है।
विज्ञापन


खुशबू ने 2021 के बाद लगातार प्रशिक्षण लेकर और प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अनुभव हासिल किया। उसका सबसे प्रमुख राष्ट्रीय अनुभव 66वीं स्कूल नेशनल गेम्स अंडर-19 में आया, जो दिल्ली में आयोजित हुई। वहां वह हरियाणा टीम का नेतृत्व करने वाली खिलाड़ी रहीं और टीम ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि उसके गांव और जिले के लिए भी मान-सम्मान की बात रही। राज्य स्तर पर खुशबू का अनुभव भी प्रशंसनीय है। खुशूब ने लगभग 10 - 12 बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। इनमें सबसे खास उपलब्धि जींद में आयोजित जूनियर स्टेट वूमेन टूर्नामेंट में तीसरा स्थान प्राप्त करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------

खुशबू की उपलब्धियां

- राष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी

- 66वीं स्कूल नेशनल गेम्स (अंडर - 19), दिल्ली में हरियाणा टीम की कप्तान रहीं।

- अब तक 10-12 बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

- जूनियर स्टेट वूमेन टूर्नामेंट (जींद) में तीसरा स्थान (कांस्य पदक) हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed