{"_id":"66fd9e79440ef00fe10ba7f4","slug":"the-foul-smell-on-the-mini-bypass-blocked-the-way-for-pedestrians-sewerage-water-was-being-released-on-cdlu-land-the-public-health-department-could-not-connect-it-to-the-main-line-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-126649-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मिनी बाईपास पर दुर्गंध ने रोकी राहगीरों की राह, सीडीएलयू की जमीन पर छोड़ा जा रहा सीवरेज का पानी, मुख्य लाइन से नहीं जोड़ पाया जनस्वास्थ्य विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मिनी बाईपास पर दुर्गंध ने रोकी राहगीरों की राह, सीडीएलयू की जमीन पर छोड़ा जा रहा सीवरेज का पानी, मुख्य लाइन से नहीं जोड़ पाया जनस्वास्थ्य विभाग
Thu, 03 Oct 2024 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 03 Oct 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
मिनी बाईपास के साथ लगती सीडीएलयू की जमीन पर फैली गंदगी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर के मेडिकल कॉलेज के साथ लगते चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) की जमीन पर सालों से गंदा पानी भरा है। कई बार पत्राचार करने के बाद भी जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी समस्या नहीं सुलझा रहे हैं। इन दोनों विभागों के बीच बनी तनातनी का नुकसान नगर परिषद को उठाना पड़ रहा है।
दुर्गंध के कारण मिनी बाईपास पर सुबह, शाम घूमने के लिए आने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इस दुर्गंध भरे माहौल से बचने के कारण लोगों ने इस मार्ग से गुजरना बंद कर दिया है। विवि में आने वाले विद्यार्थियों को इस समस्या का सामना रोजाना करना पड़ता है। इसके कारण स्वच्छता रैंकिंग में हर वर्ष नगर परिषद के 200 अंक कट जाते हैं। नगर परिषद प्रशासन भी इसके लिए जन स्वास्थ्य विभाग से गुहार लगा चुका है।
पंपिंग सिस्टम से दूसरी लाइन में डाला जाता है दूषित पानी
शहर की मुख्य सीवरेज लाइन इस भूमि से गुजरती है। इसी मुख्य लाइन का गंदा पानी कई साल से यहां पर बहता है। इस पानी को पंपिंग सिस्टम से दूसरी लाइन में डाला जाता है, ताकि यहां पर अव्यवस्था न हो। इसके बावजूद विभाग के अधिकारी इस लाइन को नाले तक नहीं पहुंचा सके हैं। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की ओर से इस बारे में सीडीएलयू के प्रशासनिक अधिकारियों को कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा है। इस कारण सभी लोग परेशान हैं। उन्होंने इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
हरियाली हो रही खत्म
जन स्वास्थ्य विभाग के सीवरेज के पानी से 25 से 30 एकड़ भूमि की हरियाली खत्म हो रही है। कई हरे-भरे पेड़ सूख चुके हैं। दूषित पानी पूरे क्षेत्र में भर गया है। एनजीटी के नियमानुसार कोई भी विभाग या व्यक्ति विशेष दूषित पानी को खुले में नहीं छोड़ सकता। ऐसे में अब नगर परिषद इस मामले में एनजीटी को अपील करने की तैयारी में है।
ंबॉक्स
बड़ी संख्या में लोग करते हैं सैर
मिनी बाईपास पर सुबह, शाम सैंकड़ों लोग सैर करते हैं। भूमण शाह चौक से घूमने के लिए चतरगढ़ पट्टी तक जाते हैं। सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवा भी इस मार्ग पर दौड़ लगाते हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से दूषित पानी की बदबू के कारण लोगों ने यहां आना छोड़ दिया है। राम कॉलोनी निवासी नरेश और राजेश कुमार ने बताया कि सुबह के समय मिनी बाईपास से चतरगढ़ पट्टी रोड से गुजरना मुश्किल हो जाता है। तब लोग यहां सैर भी नहीं कर पाते और मजबूरन सैर करने के लिए विवि या शहीद भगत सिंह स्टेडियम में जाना पड़ता है।
कोट्स
स्वच्छता सर्वेक्षण में हर बार हमारे नंबर कटते हैं। कई बार विभाग को लिखा जा चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो स्वच्छता सर्वेक्षण में इस बार भी अंक कटेंगे। - जयवीर सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद, सिरसा।