{"_id":"6a32d1670ace40cff00630b1","slug":"the-floor-of-a-moving-bus-came-loose-two-injured-including-a-woman-sirsa-news-c-128-1-svns1027-160167-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: चलती बस का फर्श उखड़ा, महिला सहित दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: चलती बस का फर्श उखड़ा, महिला सहित दो घायल
Wed, 17 Jun 2026 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 17 Jun 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
ओढ़ां। गांव रत्ताखेड़ा के पास हरियाणा रोडवेज की चलती बस का अंदर का फर्श फटने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं पीछे बैठे एक बुजुर्ग को भी मामूली चोट बताई जा रही है। घटना के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए और घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। महिला के पैरों पर गंभीर चोट है। जानकारी मुताबिक संगरिया से सिरसा चलने वाली हरियाणा रोडवेज की बस जैसे ही रत्ताखेड़ा में पहुंची तो एक मोड़ पर जैसे ही बस मुड़ी तो बस के अंदर टायरों के ऊपर वाला फर्श अचानक टूट गया। इसके चलते टायर की जगह के ऊपर वाली सीट के ऊपर बैठी महिला रत्ताखेड़ा निवासी रमनदीप कौर के पैर टायरों की चपेट में आ गए। शोर मचाए जाने के बाद कुछ दूर जाकर ड्राइवर ने बस रोकी। इसके बाद काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और तुरंत महिला को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि महिला गांव गोरीवाला में एक निजी अस्पताल में काम करती है।
विज्ञापन