{"_id":"613b9fe78ebc3eb72e5e4813","slug":"the-farmers-protested-against-the-removal-of-encroachment-after-a-heated-debate-the-administration-came-to-the-backput-sirsa-news-hsr611339669","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने का किसानों ने किया विरोध, तीखी बहस के बाद बैकपुट पर आया नप प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने का किसानों ने किया विरोध, तीखी बहस के बाद बैकपुट पर आया नप प्रशासन
विज्ञापन
बरनाला रोड पर अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर परिषद टीम से बहस करते दुकानदार।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। नगर परिषद ने बिना तैयारी के शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया। अभियान शुरू होने के 15 मिनट बाद ही किसान मौके पर पहुंच गए और विरोध जताते हुए इसे रुकवा दिया। किसान नेताओं ने नप टीम पर भेदभाव के आरोप लगाते हुए घेराव कर दिया। उन्होंने किया गया सामान वापस उतारने की मांग की। इस पर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने के बाद सिटी पुलिस सहित नगर परिषद के एक्सईएन भी मौके पर पहुंचे। आखिरकार नगर परिषद प्रशासन को बैकपुट पर आना पड़ा और जब्त किया गया सामान वापस लौटाना पड़ा।
हुआ यूं कि नगर परिषद की ओर से शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का फैसला किया गया। सेनेटरी इंस्पेक्टर धर्मेंद्र फौजी और पवन कंबोज के नेतृत्व में नप टीम बरनाला रोड पर पहुंची। बाल भवन के पास से अभियान शुरू किया गया और दुकानदारों के बाहर रखे गए बोर्ड, होर्डिंग सहित अन्य सामान जब्त करके ट्रॉली में डालना शुरू कर दिया। अभियान करीब 20 मीटर तक ही चला था कि दुकानदारों ने इसका विरोध जताना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर किसान नेता भी पहुुंच गए। किसान नेता गुरप्रीत सिंह गिल सहित अन्य लोगों ने नप टीम में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों पर आरोप लगाए कि उन्होंने भेदभाव बरतते हुए अभियान शुरू किया है। गरीब दुकानदारों का सामान जब्त किया गया है जबकि पहुंच वाले लोगों का सामान छोड़ दिया गया। ऐसे में उन्होंने जब्त किए गए सामान को वापस ट्रॉली से नीचे उतारने का प्रयास किया गया। इस पर नप टीम में शामिल कर्मचारियों ने उन्हें रोक दिया। इस पर उनके बीच तीखी बहस शुरू हो गई।
मामला बढ़ा तो बुलाई पुलिस
नप टीम और दुकानदारों-किसानों के बीच विवाद बढ़ने पर भीड़ एकत्र हो गई। इस कारण सड़क पर जाम की स्थिति भी पैदा हो गई। नप टीम ने पुलिस बुला ली। सूचना मिलने पर नगर परिषद के एक्सईएन अजय पंघाल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी समझाने का प्रयास किया। लेकिन उन्होंने अधिकारियों की नहीं सुनी। इस दौरान बरनाला रोड पर ट्रैफिक जाम हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
पॉलिथीन के काटे चालान
इस दौरान दुकानदारों ने नप टीम पर भेदभाव के आरोप लगाए तो टीम सदस्य तुरंत एक दुकान के भीतर पहुंचे और पॉलिथीन के चालान काटने शुरू कर दिए गए। इतना ही नहीं पॉलिथीन को भी जब्त कर लिया। इस पर दुकानदारों का विरोध कम होने की बजाय और ज्यादा बढ़ गया। दुकानदारों ने कहा कि चालान काटकर नप टीम ने दुकानदारों के बीच ही आपसी खटास पैदा करने का प्रयास किया है।
अभियान बंद कर वापस लौटे
दुकानदारों और किसान नेताओं की ओर से विरोध बढ़ने के बाद नगर परिषद अधिकारी मौके पर पहुंचे। एक्सईएन अजय पंघाल ने उच्च अधिकारियों से चर्चा के बाद फैसला लिया कि सामान वापस कर दिया जाए। इस पर नप प्रशासन बैकपुट पर आ गया और ना केवल अभियान को बंद कर दिया गया बल्कि जब्त किया गया सामान भी लौटने का फैसला किया। इसके बाद मामला शांत हुआ।
बरनाला रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया था। लेकिन कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इस पर अभियान को रोक दिया गया और जब्त किया गया सामान भी वापस कर दिया गया है।
- धर्मेंद्र फौजी, सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद।

बरनाला रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध कर रहे लोगों को समझाते नप के एक्सईएन अजय पंघाल।- फोटो : Sirsa