फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The farmer told the SDM, don't worry about us, just get the claim

Sirsa News: किसान एसडीएम से बोले, हमारी चिंता मत करो बस क्लेम दिला दो

Sat, 05 Aug 2023 09:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 05 Aug 2023 09:59 PM IST
विज्ञापन
The farmer told the SDM, don't worry about us, just get the claim
गांव नारायणखेड़ा की जलघर की टंकी व गांव का दृश्य। 
चोपटा (सिरसा)। बीमा क्लेम व मुआवजे की मांग को लेकर गांव नारायणखेड़ा में 86 घंटे से अधिक समय से किसान 110 फुट ऊंची पानी की टंकी पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। एसडीएम राजेंद्र सिंह ने शनिवार को किसानों से मोबाइल फोन पर बातचीत कर सेहत के बारे में जानकारी ली। इस पर किसान बोले हमारी चिंता मत करो बस क्लेम दिला दो। वहीं, रात में दो किसान सोते हैं तो दो पहरा देते हैं। नींद पूरी नहीं होने के कारण किसानों की सेहत बिगड़ रही है।
विज्ञापन

शनिवार को चौथे दिन भी किसानों का जलघर की टंकी पर प्रदर्शन जारी रहा। प्रशासनिक अधिकारी किसानों को बार-बार आश्वासन देकर नीचे उतरने की अपील कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि या तो उनके खाते में सरकार बीमा क्लेम और मुआवजा राशि जारी कर दे, नहीं तो वे टंकी से छलांग लगाकर अपनी जान देने को भी मजबूर होंगे।
विज्ञापन




वहीं, सरपंच एसोसिएशन के पांच सदस्य भी अब आमरण अनशन पर किसानों के समर्थन में बैठ गए हैं। अब अनशन पर बैठने वालों की संख्या 11 हो गई है। आमरण अनशन पर गांव दड़बा कलां की सरपंच संतोष बैनीवाल, नाथूसरी कलां की सरपंच रीटा कासनिया, माखोसरानी के सरपंच सुभाष कासनियां, रूपावास के सरपंच उदयपाल व कागदाना के सरपंच प्रतिनिधि मांगेराम बैठ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि तहसील कार्यालय नाथूसरी चोपटा में बीमा क्लेम व मुआवजे को लेकर भारतीय किसान यूनियन के बैनरतले 93 दिन से अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है। किसानों की मांग है कि खरीफ 2022 फसल का बीमा क्लेम व मुआवजा जारी किया जाए। वहीं, टंकी के नीचे किसानों का धरना जारी है। पांच किसान पहले से ही आमरण अनशन पर बैठे हुए थे। शनिवार को गांव कैरांवाली का किसान मनीष कस्वां अनशन पर बैठ गया। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की मांग पूरी नहीं होगी, हमारा आमरण अनशन जारी रहेगा।



इन गांवों के किसान चढ़े हैं पानी की टंकी पर



गांव नारायण खेड़ा में बने जलघर की टंकी पर बुधवार को सुबह करीब साढ़े पांच बजे चार किसान पानी की टंकी पर चढ़ गए। इनमें गांव नारायण खेड़ा निवासी किसान भरत सिंह झाझड़ा, शक्करमंदोरी निवासी दिवान सहारण व नरेंद्र सिंह, गांव नाथूसरी कलां निवासी जयप्रकाश शामिल हैं।


फोन पर स्वास्थ्य के बारे में पूछा

किसान भरत सिंह ने बताया कि एसडीएम शनिवार को पहुंचे और फोन पर स्वास्थ्य के बारे में पूछा। क्लेम के बारे में एसडीएम ने कुछ नहीं कहा। किसान नरेंद्रपाल के बुखार व सांस लेने में दिक्कत आ रही है। किसान दिवान सहारण के पेट में दर्द है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के अधिकारी मौन है। अभी तक कोई भी स्पष्ट तौर पर जवाब नहीं आया है। यहां पर केवल ड्यूटी पर तहसीलदार तैनात है। किसानोंं तक आवश्यक सामान बाल्टी को रस्सी के सहारे ऊपर तक पहुंचाया जा रहा है। किसानों ने जलघर के अंदर टेंट भी लगाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed