फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The family went to the fair, broke the lock of the locked house and stole cash and jewelery

मेले में गया था परिवार, बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी व आभूषण चुराये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
The family went to the fair, broke the lock of the locked house and stole cash and jewelery
सिरसा। शहर के परमार्थ कॉलोनी में बंद मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी व आभूषण चोरी कर ले गए। सुबह परिवार के लोग घर पहुंचे तो घटना का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मकान मालिक भीम सोनी ने बताया कि वह जूस की रेहड़ी लगाकर परिवार का गुजारा करता है। कुछ दिन पूर्व वह गोहाना मेले में परिवार सहित गया था। पीछे से चोरों ने मकान के कमरों के ताले तोड़कर अलमारी में रखी करीब 10 से 12 हजार रुपये की नकदी, एक जोड़ी सोने के टॉपस, एक सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, दो अंगूठी सोने की जैंट्स व एक लॉकेट, बच्चे की तागड़ी, चांदी की चेन व एक जोड़ी पाजेब और एक जोड़ी सोने की छोटी बाली चोरी कर ले गए। सुबह जब वे घर पहुंचे और अंदर जाकर देखा तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद चोरी की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और तथ्य जुटाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed