फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   the driver cut on recipt

केएमपीएल को सुधारने के लिए चालक ने रसीद पर बढ़ाए किलोमीटर, डिपो पंप पर विवाद

Sat, 14 Sep 2019 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
the driver cut on recipt
रसीद में काट कर बढ़ाए गए किलोमीटर। - फोटो : Sirsa
रोडवेज डिपो में चालक कम केएमपीएल को ज्यादा दिखाने के लिए तेल की रसीद से छेड़छाड़ कर रहे हैं। ड्यूटी इंचार्ज द्वारा किलोमीटर की दी हुई रसीद पर खुद ही किलोमीटर को बढ़ा लेते हैं और तेल डलवा लेते हैं। लेकिन वीरवार शाम को डीपीए ने रसीद पर काट-छांट देखी तो इंचार्ज से रसीद पर हस्ताक्षर करवाने की बात कही। जिस पर गुस्साए चालक ने उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन

पोकरण जाने वाली बस हर दिन सुबह 7.30 बजे सिरसा से रवाना होती है। बीते दिन वीरवार को रात 7 बजे के करीब पोकरण बस का चालक तेल की रसीद ड्यूटी इंचार्ज से बनवाकर आया। जब चालक वह रसीद लेकर तेल डलवाने पहुंचा तो रसीद पर कांट-छांट देखकर डीपीए ने तेल डालने से मना कर दिया और कहा कि रसीद से छेड़छाड़ की गई है। किलोमीटर काटे जाने पर अधिकारी के हस्ताक्षर करवाकर लाएं। दोनों में मारपीट हो गई। जिसके बाद चालक कर्मचारी का फोन उठाकर ले गया। जब तेल डालने वाले कर्मचारी ने अधिकारी के पास जाकर चेक किया तो वहां पर मौजूद रसीद बुक में उस रसीद की कॉपी पर किलोमीटर अलग मिले जो अधिकारी द्वारा लिखे गए थे। डीआई ने रसीद पर चालक को पोकरण के लिए 1108 किलोमीटर लिखकर और बाईपास के 25 किलोमीटर कुल मिलाकर चालक को 1133 किलोमीटर की रसीद दे दी। जबकि चालक जब वर्कशाप पंप पर तेल डलवाने पहुंचा तो वहां पर जो रसीद दी उसमें 1108 की जगह चालक ने 1120 किलोमीटर तथा अतिरिक्त 25 किलोमीटर कर कुल 1145 किलोमीटर बना दिया। बस चालक ने डीआई द्वारा लिखे गए किलोमीटर के साथ छेड़छाड़ की थी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया।
विज्ञापन

नियमानुसार पांच रुपये केएमपीएल होनी चाहिए बस का माइलेज
रोडवेज के नियमानुसार हर बस की पांच रुपये केएमपीएल होनी चाहिए। यदि इससे कम केएमपीएल आती है तो ड्राइवर से ही भरपाई की जाती है। ऐसे में अगर कोई चालक ज्यादा किलोमीटर दर्ज करवाकर ज्यादा तेल डलवाता है तो उसकी केएमपीएल बढ़ कर आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले पोकरण तक 1120 किलोमीटर की रसीद बनती थी, लेकिन बाद में सर्वे के दौरान पता चला की यह 1108 किलोमीटर है। जिसका चालक को पता नहीं था, जिस पर उसने खुद ही बाकी किलोमीटर को जोड़ लिया। इस पर चालक को समझा दिया गया है।
-वेद प्रकाश, ड्यूटी क्लर्क, रोडवेज सिरसा डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed