फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The doctor was accused of being negligent during delivery, relatives created a ruckus in the hospital

डिलीवरी के दौरान डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप, परिजनों ने किया अस्पताल में हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
The doctor was accused of being negligent during delivery, relatives created a ruckus in the hospital
डिलीवरी के दौरान डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप, परिजनों ने किया अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा । नागरिक अस्पताल में डिलीवरी करवाने में देरी करने पर नवजात की मौत होने पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही बरते के आरोप लगाए हैं और सीएम विंडो व सीएमओ को शिकायत देकर कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है। वहीं पीड़ित परिवार के सदस्य लक्की निवासी प्रेम नगर ने बताया कि वह 14 अगस्त को अपनी पत्नी को लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचा। यहां पर डॉक्टर ने जांच करने के बाद उसकी नार्मल डिलीवरी करवाने की बात कही। ऐसे में उसकी पत्नी को 15 अगस्त को सुबह उसे फिर से दर्द होना शुरू हो गया। ऐसे में उसने डॉक्टरों को फोन कर मामले की जानकारी दी तो उसने भी उससे दुर्व्यवहार किया और उसकी एक नहीं सुनी और उसकी पत्नी की जांच नहीं की। लेकिन रात करीब एक बजे जब स्थिति खराब हुई तो डॉक्टरों ने बच्चे या उसकी मां को बचाने की बात कही। ऐसे में उसकी मां ने उसे फोन कर मामले की सूचना दी। वहीं पीड़ित ने की समय अधिक होने के कारण बच्चे ने मां के पेट में ही शौच कर दिया था। जिसके कारण बच्चे की पेट में ही मौत हो गई। वहीं पीड़ित ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि दो दिनों से उनकी कोई भी सुनवाई नहीं हुई । जिसके कारण उनके बच्चे की मौत हो गई । इस दौरान ऑल इंडिया भाईचारा टीम ने भी इंसाफ दिए जाने की मांग की है और स्टाफ को सस्पेंड व डॉक्टर को सस्पेंड करने की मांग उठाई है।

डिलीवरी करवाने में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती गई है। रात के समय बच्चे ने मां के पेट में ही शौच कर दिया था। इसके बाद बच्चे की धड़कन कम हुई थी। ऐसे में बच्चे के बचने की उम्मीद कम थी। - डॉ. अर्चना अग्रवाल, डॉक्टर, नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed