फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The district ranked 18th in the state with 85.36%

85.36% के साथ प्रदेश में 18वें नंबर पर रहा जिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
The district ranked 18th in the state with 85.36%
बेहतर परिणाम आने की खुशी व्यक्त करते छात्र। - फोटो : Sirsa
सिरसा। हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को 10वीं का परिणाम घोषित कर दिया। बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर शाम 5 बजे परिणाम डाला गया। जिले में 10वीं का परिणाम 85.03 फीसदी रहा। इस परिणाम के साथ जिला प्रदेशभर में 18वें स्थान पर रहा।
विज्ञापन

मई में हुई 10वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 17,463 विद्यार्थियों परीक्षा दी। जिसमें से 14 हजार 906 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है। वहीं 634 विद्यार्थी परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाए है। इस परीक्षा में जिले के 9,169 लड़के शामिल हुए। जिसमें से 5,665 ही छात्र परीक्षा उत्तीर्ण कर पाए। वहीं जिले की 8,105 छात्राओं ने 10वीं की परीक्षा दी थी। इनमें से 5,676 छात्राएं उत्तीर्ण हुई है। इस परिणाम से छात्राओं का पास प्रतिशत 70.03 फीसदी व छात्रों का पास प्रतिशत 61.78 रहा। हालांकि जिले में लड़कियों की तुलना में लड़कों ने अधिक संख्या में परीक्षा दी थी। लेकिन परीक्षा पास करने में लड़कियों की संख्या अधिक रही। जिसके चलते लड़कियों का परिणाम लड़कों से बेहतर रहा। शुक्रवार को दिनभर विद्यार्थी परीक्षा परिणाम का इंतजार करते रहे। जिले की 4 लड़कियों ने टॉप कर जिले का नाम रोशन किया। चारों ही लड़कियां ग्रामीण क्षेत्र से आती हैं।
विज्ञापन

जिले की 4 छात्राएं रही टॉप पर
स्वामी दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भूना की कंचन 494 अंकों के साथ जिले में पहले स्थान पर रही। वहीं ग्रामीण क्षेत्र से से प्रगति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भुर्टवाला की कोमल ने 493 अंक लेकर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं नाथूसरी कलां की नेहा और माधोसिंघान की सपना ने 492 अंक लेकर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed