फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The district is lagging behind in cleanliness survey ranking, relief is that there is improvement of five points at the state level

Sirsa News: स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग में पिछड़ रहा जिला, राहत ये कि प्रदेश स्तर पर पांच अंकों का सुधार

Thu, 11 Jan 2024 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 11 Jan 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
The district is lagging behind in cleanliness survey ranking, relief is that there is improvement of five points at the state level
बकरियांवाली प्लांट पर लगा कचरे का ढेर।
सिरसा। स्वच्छता सर्वेक्षण का परिणाम वीरवार को जारी हो गया है। इस वर्ष भी सर्वेक्षण में सिरसा नगर परिषद का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को नहीं मिला। बीते वर्ष के मुकाबले सिरसा की रैंकिंग में 15 अंकों की गिरावट हुई है। पर राहत वाली बात ये रही कि प्रदेश स्तर पर पांच अंकों का रैंकिंग में सुधार देखने को मिला। प्रदेश स्तर पर पहले सिरसा नगर परिषद जहां 19 वें रैंक पर था, अब 14 वें रैंक पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

बता दें कि वीरवार को जारी रैंकिंग में सिरसा 254 से खिसककर 269 पर पहुंच गया है। हालांकि वर्ष 2020 में सिरसा की रैंकिंग 176 पर थी। ऐसे में तीसरे वर्ष भी सिरसा की रैंकिंग लगातार गिरी है। दो वर्षों में कुल 93 अंक की रैंकिंग में गिरावट दर्ज की गई है। स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नवंबर माह में टीम ने सिरसा के अलग-अलग स्थानों का निरीक्षण किया था, जिसमें टीम को शहर में कई तरह की बड़ी खामियां देखने को मिली थी।
विज्ञापन

शहर में खुले में कचरा, सफाई का अभाव, सफाई कर्मचारियों की कमी, सार्वजनिक शौचालयों की खराब स्थिति और आमजन को फीडबैक के लिए जागरूकता कार्यक्रमों के अभाव के कारण रैंकिंग गिरी है। इतना ही नहीं सड़क पर घूम रहे बेसहारा पशु और डंपिंग स्टेशनों में फैला कचरा भी रैंकिंग गिरने का मुख्य कारण साबित हुआ है। सबसे अहम कारण यह रहा कि कचरा निस्तारण प्लांट में कचरे के बड़े बड़े पहाड़ लगे हुए थे और कचरा निस्तारण प्लांट बंद पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह जानना जरूरी
- डोर टू डोर -- 90 फीसदी।
- कचरा सेग्रीगेशन के सॉर्स - 45 प्रतिशत।
- कचरा प्रोसेसिंग - 0 प्रतिशत।
- मार्केट में सफाई - 71 प्रतिशत।
- रिहायशी एरिया में सफाई मिली - 71 प्रतिशत।
- पब्लिक शौचालय - 100 प्रतिशत साफ मिले।
इस प्रकार रही रैंकिंग

सिरसा --- रैंक
वर्ष - 2018 - 291
वर्ष - 2019 - 270
वर्ष - 2020 - 176
वर्ष - 2021 - 238
वर्ष - 2022 - 254
वर्ष - 2023 - 269
---
अंकों की स्थिति
- कुल अंक 7500
1. एसएलपी यानी सर्विस लेवल प्रोग्रेस - कुल अंक - 4830 अंक
- सिरसा को मिले - 1593.14
2 . सर्टिफिकेटशन - कुल अंक - 2500
- सिरसा को मिले -- 525 अंक
3. सिटीजन वायस -- कुल अंक -2170 अंक
- सिरसा को मिले -- 1352.13 अंक
----
इनके इस प्रकार रहे रैंक
- मंडी डबवाली
प्रदेश में - 22वां
देश में - 2009 रैंक
- ऐलनाबाद
प्रदेश में - 11वां
देश में - 1614 रैंक

- कालांवाली
प्रदेश में - 30वां
देश में - 2457 रैंक

- रानियां
प्रदेश में - 13वां
देश में - 1682 रैंक

इन पर किया जाएगा
1 लोगों को कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया जाएगा।
2 कचरा निस्तारण प्लांट पर शत प्रतिशत निस्तारण करवाया जाएगा।
3 डंपिंग प्वाइंटों को खत्म करने का कार्य किया जाएगा।
4 पार्कों व ग्रीन बेल्ट आदि को गोद दिया जाएगा।
5 घरों से शत प्रतिशत सेग्रीगेट कूड़ा उठाया जाएगा।
स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे और डंपिंग प्वाइंटों को खत्म करने का कार्य किया जाएगा। डोर टू डोर को शत प्रतिशत किया जाएगा। बकरियांवाली प्लांट को नियमित रूप से चलाने के साथ डंपिंग साइट पूरी तरह से खाली करवाई जाएगी। जिससे कचरा प्रबंधन के अंकों में कटौती न हो।
-अतर सिंह खनगवाल, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed