फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The district got gift of development projects worth 145 crores

Sirsa News: जिले को मिली 145 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

Tue, 18 Jul 2023 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 18 Jul 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
The district got gift of development projects worth 145 crores
परियोजनाओं का उद्धाटन करते बिजली मंत्री रणजीत सिंह व भाजपा नेता गोबिंद कांडा।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को आजादी के अमृत महोत्सव की शृंखला में नूंह के फिरोजपुर झिरका से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सिरसा को 145 करोड़ 59 लाख रुपये की 24 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने 4 करोड़ 86.69 लाख रुपये के चार प्रोजेक्ट का उद्घाटन और 140 करोड़ 72 लाख 68 हजार रुपये के 20 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इसमें बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। बिजली मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में बिना भेदभाव के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। आमजन को सरलता से सुविधाएं उपलब्ध हो यह सुनिश्चित किया जा रहा है। सरकार की चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों से प्रदेश क्षेत्रवाद, जातिवाद, भाई भतीजावाद, असमान विकास, भ्रष्टाचार की बेड़ियो से मुक्त हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार चहुंमुखी विकास के लिए सरकार वचनबद्ध है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा, भाजपा नेता गोबिंद कांडा, पूर्व चेयरमैन गुरदेव सिंह राही, पूर्व चेयरपर्सन रेणू शर्मा, शीशपाल कंबोज, सागर केहरवाला, मोहन लाल झोरड़, नगराधीश अजय सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन





गांव चौबुर्जा व माखोसरानी में बने राजकीय पशु औषधालय

मुख्यमंत्री ने दो करोड़ 55 लाख 76 रुपये की लागत से नवनिर्मित ईवीएम/वीवीपीएटी वेयर हाउस, 32.58 लाख रुपये से गांव चौबुर्जा व 32.58 लाख रुपये से गांव माखोसरानी में बने राजकीय पशु औषधालय का उद्घाटन किया। इसके अलावा एक करोड़ 65 लाख 77 हजार रुपये से अमृत सरोवर योजना के तहत गांव कालूआना में बने तालाब का भी लोकार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन





इन परियोजनाओं का किया शिलान्यास
- 3.7 करोड़ रुपये से खंड ऐलनाबाद में तीन वाटरकोर्स के पुनर्निर्माण व पुनर्वास कार्य
- 55 लाख रुपये से चोपटा में एक वॉटर कोर्स व 9.39 करोड़ रुपये से 8 वॉटर कोर्स के पुनर्निर्माण व पुनर्वास कार्य
- गांव धोलपालिया में 5 करोड़ 30 लाख 89 हजार रुपये से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के भवन व हॉस्टल का शिलान्यास
- 26.49 करोड़ रुपये से ऐलनाबाद में विशेष मरम्मत के 19 कार्य
- 25.67 करोड़ रुपये से सिरसा में विशेष मरम्मत के 20 कार्य
- 31.07 करोड़ रुपये की सिरसा शहर की सीमा में छह सड़कों के सुधार व विशेष मरम्मत के कार्य
- 3.88 करोड़ रुपये से एयरपोर्ट से मिनी बाईपास तक फॉरलेन रोड निर्माण
- 6.06 करोड़ रुपये से रानियां में चार सड़कों की विशेष मरम्मत के कार्य
- 6.97 करोड़ रुपये से डिंग वाया जोधकां सड़क का चौड़ीकरण व मजबूतकरण
- 4.21 करोड़ रुपये से सिरसा-नटार-मोडियाखेड़ा सड़क का चौड़ीकरण व मजबूतकरण
- 6.36 करोड़ रुपये से सिरसा-लुदेसर से निर्बाण सड़क का चौड़ीकरण व मजबूतकरण
- 1 करोड़ रुपये से गांव बीरुवाला गुढा में अमृत सरोवर योजना के तहत तालाब के निर्माण कार्य
- 1.60 करोड़ रुपये से गांव मल्लेकां में अमृत सरोवर योजना के तहत तालाब के निर्माण कार्य
- 1.10 करोड़ रुपये से गांव चिलकनी ढाब में अमृत सरोवर योजना के तहत तालाब के निर्माण कार्य
- 1.70 करोड़ रुपये की लागत से गांव मोचीवाली में अमृत सरोवर योजना के तहत तालाब के निर्माण कार्य
- 1.61 करोड़ रुपये से गांव जमाल में अमृत सरोवर योजना के तहत ड्राई पोंड के निर्माण कार्य,
- 1.22 करोड़ रुपये से गांव जोधकां में अमृत सरोवर योजना के तहत तालाब नंबर दो के निर्माण कार्य
- 1.07 करोड़ रुपये से गांव घुंकावाली व 2.38 करोड़ रुपये से गांव कंवरपुरा में तालाब नंबर 2 के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed