फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The difference of 19.6 degrees in temperature is spoiling people's health

Sirsa News: तापमान में 19.6 डिग्री का अंतर बिगाड़ रहा लोगों का स्वास्थ्य

Mon, 07 Apr 2025 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 07 Apr 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
The difference of 19.6 degrees in temperature is spoiling people's health
सिरसा। दिन व रात के तापमान में फिलहाल 19.6 डिग्री का अंतर आ रहा है जिससे लोगों की सेहत बिगड़ रही है। नागरिक अस्पताल में उल्टी, दस्त, खांसी, जुकाम जैसी बीमारियों के मरीज बढ़ गए हैं। वहीं गेहूं की फसल की कटाई के चलते अब एलर्जी व दमा के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन


अभी दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। जिससे लोग गर्मी की चपेट में आ रहे हैं। जिसके चलते डायरिया जैसे बीमारियों के मामले आने शुरू हो गए हैं। वहीं रात के समय तापमान कम होने के कारण खांसी, जुकाम, शरीर में दर्द, थकान जैसे मरीजों की संख्या बढ़ी है। फिलहाल रात के समय तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है।
विज्ञापन




अस्पताल में बीते चार दिनों से प्रतिदिन करीब 150 मरीज गर्मी से प्रभावित, डायरिया, खांसी व जुकाम के आ रहे हैं। वहीं अस्पताल के जनरल वार्ड में भी मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जनरल वार्ड में करीब 12 मरीज दाखिल हैं। अस्पताल की ओपीडी में सुबह से उपचार करवाने के लिए भीड़ जुटनी शुरू हो जाती है। प्रतिदिन करीब 300 से अधिक मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन










गर्मी में तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें। तला हुआ और मसालेदार खाना खाने से परहेज करें। बासी खाने का प्रयोग न करें। खानपान खराब होने पर डायरिया का खतरा हो जाता है।



डाॅ. बुधराम , डिप्टी सीएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed