फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The dharna of the ward residents continued for the third day for the closure of the MRF center built in the residential area.

रिहायशी एरिया में बने एमआरएफ सेंटर को बंद करवाने को लेकर वार्डवासियों का धरना तीसरे दिन भी जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
The dharna of the ward residents continued for the third day for the closure of the MRF center built in the residential area.
शहर के दादू रोड पर बने एमआरएफ सेंटर के बाहर धरना लगाकर बैठे वार्डवासी - फोटो : Sirsa
कालांवाली। नगर पालिका कालांवाली की ओर से शहर के दादू रोड पर बनाए गए एमआरएफ सेंटर (मैटिरियल रिकवरी फैसेलिटी) एंव कोंपोजिट किट और सिगरीकेशन प्वाइंट को लेकर शहरवासियों में सरकार व नगरपालिका प्रशासन के प्रति नाराजगी जारी है। जिसको लेकर तीसरे दिन शनिवार को भी शहर के वार्ड 5 और 10 के वासियों ने एमआरएफ सेंटर के समक्ष धरना लगाकर सरकार व नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस दौरान इनेलो के हलकाध्यक्ष जसविंद्र बिंदू व शहरी अध्यक्ष सुरेंद्र नेहरू ने मौके पर पहुंचकर वार्डवासियों की मांगों का समर्थन किया और एमआरएफ सेंटर को शहर के रिहायशी एरिया से बाहर बनाने की मांग की। धरने के दौरान वार्ड 10 के पूर्व पार्षद गोबिंद सिंह, दारा सिंह, जग्गा सिंह, जगजीत सिंह, जगमेल सिंह, सतपाल सिंह, सावित्री, रेखा ने बताया कि शहर के दादू रोड पर वार्ड 5, 6 और 10 लगते है। जहां पर बहुत मकान बने हैं। पूरा एरिया रिहायशी है लेकिन बावजूद इसके नगरपालिका इसका निर्माण यहां पर करवा दिया। डंपिंग सेंटर पर शहर के सभी 15 वार्डों का कूड़ा-कर्कट एकत्रित किया जाता है। जिसके कारण वहां काफी दूर तक दुर्गंध का वातावरण बना रहता है। इसके अलावा नगरपालिका के कर्मचारियों की ओर से रोजाना शाम को वहां कूड़े में आग लगा दी जाती है। जिसके कारण आमजन का धुएं व दुर्गंध के कारण जीना दुर्भर हो जाता है। समस्या को लेकर कई बार एसडीएम कालांवाली को भी अवगत करवा चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed