फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The development of the city will pick up pace, the shortage of JE in the city council has been fulfilled, three have taken charge

Sirsa News: शहर का विकास पकड़ेगा रफ्तार, नगर परिषद में जेई की कमी हुई पूरी, तीन ने संभाला कार्यभार

Sun, 27 Oct 2024 08:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 27 Oct 2024 08:59 PM IST
विज्ञापन
The development of the city will pick up pace, the shortage of JE in the city council has been fulfilled, three have taken charge
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। नगर परिषद में जेई के सभी पद भर गए हैं। हाल ही में तीन नए जेई ने पदभार संभाला है।इनमें से दो पक्के व एक एचकेआरएन के तहत हैं। ऐसे में अब शहर के विकास कार्याें में रफ्तार आने की उम्मीद है।
सड़क, स्ट्रीट लाइट और पार्कों में सुधार करवाने के लिए शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। एक जेई पर कई-कई वार्ड होने के कारण शिकायत मिलने पर भी मौके पर भी वे मौके पर नहीं पहुंच पाते थे। अब ऐसा देखने को नहीं मिलेगा। नगर परिषद के सभी आठ जेई के पदों पर जेई आ चुके हैं। अब नगर परिषद में एचकेआरएन के तहत तीन और पांच नियमित जेई कार्यरत हो चुके हैं। अब 31 वार्डों के विकास कार्यों और विभागीय कार्य का बंटवारा आसानी से हो जाएगा। इससे सफाई से लेकर इंजीनियरिंग से जुड़े सभी कामों में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


बॉक्स
यह आती है मुख्य रूप से शिकायत
-ठेकेदार द्वारा गली का निर्माण सही नहीं किया जा रहा है। नियमानुसार सामग्री नहीं डाली जा रही। ऐसे में अब नियमित रूप से जेई अपने अपने के विकास कार्यों की निगरानी कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वार्डों के टेंडर बनाना भी अब आसान हो जाएगा। जेई के वार्ड में पार्क, सड़क आदि खस्ता हालात में हैं। अब बिना देरी के इनका एसटीमेट बना पाएगा।
-जेई के फील्ड में होने से विकास कार्यों में तेजी आएगी। ठेकेदार भी निर्धारित समय पर कार्य करेगा और लोगों के साथ मिलकर चलेगा।




नये जेई विभाग के पास आए हैं। ऐसे में विकास कार्यों में जहां तेजी आएगी, वहीं आमजन की समस्याओं का समाधान तेजी से होगा। विकास कार्य में ठेकेदार की मनमानी पर भी रोक लगेगी।
-विक्की, एक्सईएन, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed