{"_id":"63a737173fa8b77bda70a987","slug":"the-department-called-a-meeting-on-monday-to-control-corona-sirsa-news-hsr6506478169","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कोरोना पर नियंत्रण के लिए विभाग ने सोमवार को बुलाई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कोरोना पर नियंत्रण के लिए विभाग ने सोमवार को बुलाई बैठक
विज्ञापन
सिरसा। कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सरकार की ओर से पत्र आने के बाद अब विभाग के अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य कर्मचारियों को मास्क लगाने के आदेेश दिए गए हैं। इस संबंध में विस्तृत योजना बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की सोमवार को बैठक बुलाई जाएगी।
विदेशों में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए सरकार व स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभाग की ओर से निर्देश आए हैं कि कोरोना की जांच बढ़ा दी जाए और टीकाकरण को लेकर भी ध्यान देने के आदेश दिए गए हैं। सभी आशंकितों के आरटीपीसीआर जांच करवाए जाने के लिए कहा गया है। सोमवार को सिविल सर्जन संबंधित अधिकारियों की बैठक लेंगे।
ये आए हैं निर्देश
- आशंकितों की कोरोना जांच की जाए।
- फ्लू के रोगियों का ख्याल रखा जाए।
- सभी स्वास्थ्य कर्मचारी मास्क का इस्तेमाल करें और काम करते समय हाथ साफ रखें।
- कोरोना संक्रमितों की जीनोम सीक्वेंसिंग जांच करवाई जाए।
- सैंपलिंग व कोरोनारोधी टीकाकरण भी बढ़ाया जाए।
कोरोना को लेकर सोमवार को बैठक होगी। इसमें विस्तृत चर्चा करने के बाद आगे का फैसला लिया जाएगा। वैसे कोरोना से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां पूरी हैं। कोरोना जांच के लिए प्रतिदिन 400 से 500 सैंपल लिए जा रहे हैं। टीकाकरण को लेकर भी आदेश दे दिए हैं। -डॉ. बुधराम, डिप्टी सिविल सर्जन, सिरसा।