फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The delegation demanded to extend the time of lump sum payment scheme

Sirsa News: प्रतिनिधिमंडल ने की एक मुश्त भुगतान योजना का समय बढ़ाने की मांग

Thu, 11 Apr 2024 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 11 Apr 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
The delegation demanded to extend the time of lump sum payment scheme
ज्ञापन सौंपता प्रतिनिधिमंडल
सिरसा। जिला बिक्री कर बार एसोसिएशन का बुधवार को एक प्रतिनिधिमंडल एडिशनल मुख्य सचिव हरियाणा देवेंद्र सिंह कल्याण से चंडीगढ़ मुख्यालय में मिला। हरियाणा सरकार द्वारा 30 मार्च 2024 तक लागू की एक मुश्त भुगतान योजना (ओटीएस) के समय को बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

इस दौरान देवेंद्र सिंह कल्याण ने जिला में इस स्कीम को इतने बड़े पैमाने पर सफलता मिलने पर सभी बार सदस्यों एवं व्यापारियों का धन्यवाद किया। वहीं अंजू सिंह डीईटीसी सिरसा का सहयोग एवं सभी समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने की इच्छाशक्ति ने ओटीएस को इस मुकाम तक पहुंचाया। देवेंद्र सिंह कल्याण ने आश्वासन दिया कि इस स्कीम को और बेहतर तरीके से नए सिरे से लागू करने का प्रयास करेंगे। साथ ही इस स्कीम में जो कमियां रह गई हैं, उन्हें भी दूर करने का प्रयास करेंगे ताकि व्यापारियों को ज्यादा से ज्यादा इस स्कीम का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त जीएसटी से संबंधित समस्याओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि आप विस्तार से लिखकर मुझे दें ताकि उन बिंदुओं पर जीएसटी काउंसिल में चर्चा कर समाधान का प्रयास कर सके। इस मौके पर एडवोकेट संजीव जैन, एडवोकेट राजीव गुप्ता, एडवोकेट संजय जैन, एडवोकेट साहिल बंसल, सीए रोहित बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed