फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The decision on ticket distribution will be taken by the high command, I will contest the elections as per the orders: Kumari Selja

टिकट वितरण का फैसला हाईकमान करेगा, जो आदेश मिलेंगे, उसी के अनुरूप लड़ूंगी चुनाव : कुमारी सैलजा

Mon, 01 Apr 2024 04:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 01 Apr 2024 04:13 PM IST
विज्ञापन
The decision on ticket distribution will be taken by the high command, I will contest the elections as per the orders: Kumari Selja
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा ने शनिवार को कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए पहुंची। उन्होंने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में हरियाणा में कांग्रेस 10 की 10 सीटों पर दावा ठोकेगी और बड़े अंतर से जीतेगी। कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों को सील करके पार्टी को आर्थिक रूप से कमजोर करने की कोशिश की गई है। कांग्रेस का चुनाव हमेशा जनता ने लड़ा है और इस बार भी जनता पार्टी के साथ तन-मन-धन से साथ है। सिरसा लोकसभा से चुनाव लड़ने पर सैलजा ने कहा कि टिकट वितरण का फैसला हाईकमान करेगा और जो आदेश उन्हें मिलेंगे, उसी के अनुरूप वे चुनाव लड़ेंगी।

सैलजा ने कहा कि दूसरी पार्टियों में दागदार रहे नेता भाजपा में जाते ही किस प्रकार पवित्र हो जाते हैं। ये हम सभी ने साक्षात देखा है। भाजपा ने प्रदेश में सता परिवर्तन का ड्रामा किया गया हे। प्रदेश की जनता सबकुछ जानती है। सरकार को इस ड्रामे से कुछ हासिल नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि सरकार के पांव हिल गए थे, नींव हिल गई थी, इसलिए सोचा था कि बदलाव ला देते है, लेकिन कोई बदलाव नहीं आया। गठबंधन तोड़ने की बात भी दिखावा साबित हुई है, क्योंकि ये कुछ समय पहले से ही तय था कि चुनाव से पहले गठबंधन टूटेगा। गठबंधन के दौरान जो भ्रष्टाचार चला, उसका जवाब कौन देगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है, देश के हालात बड़े विकट हो चुके हैं। सरकार की तानाशाही व कुनीतियों के कारण लोकतंत्र खतरे में है। सैलजा ने कहा कि इस सरकार के खिलाफ जिसने भी बोलने की हिम्मत की, वह चाहे विपक्षी दल हो या कोई अन्य, किसी को भी सरकार ने नहीं छोड़ा है। ईडी व सीबीआई का डर दिखाकर सभी की आवाज को खामोश करने का काम किया। सरकारी एजेंसियों का सरकार ने हर जगह दुरुपयोग किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री अतर सिंह सैनी , पूर्व सांसद चरणजीत रोड़ी, पूर्व विधायक बलवान दौलतपुरिया, पूर्व विधायक रणधीर धीरा, पीसीसी डेलिगेट नवीन केडिया, वरिष्ठ नेता वीरभान मेहता, पीसीसी डेलिगेट राजेश चाडीवाल, वरिष्ठ नेता संदीप नेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed