फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The couple entered the house and were attacked with swords and sticks

Sirsa News: घर में घुसकर दंपती पर तलवार और डंडों से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
The couple entered the house and were attacked with swords and sticks
सिरसा। गांव टीटू खेड़ा में कुछ लोगों ने शनिवार रात एक घर में घुसकर दंपती पर तलवार व डंडों से हमला कर दिया। जिसमें पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ भी की। सदर थाना पुलिस ने रविवार शाम को इस मामले में घायल दंपती की शिकायत पर 10 नामजद व 30 अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव टीटू खेड़ा निवासी कृपाल सिंह ने बताया कि शनिवार रात को वह अपनी पत्नी कुलवंत कौर के साथ कमरे में बैठा था। इसी दौरान गांव वासी बिट्टू सिंह, गुरप्रीत सिंह, करनैल सिंह, सरोज रानी, जसवंत सिंह, रवि कुमार, बलवंत सिंह, कुलजीत सिंह निवासी मंगाला व इनके करीब 30 अन्य साथी जबरन उनके घर घुस गए।
विज्ञापन

कृपाल सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त लोगों ने आते ही कहा कि इन्हें गली रोकने का मजा चखाते है। इसके बाद उन्होंने उसकी पत्नी कुलवंत कौर पर हमला कर दिया। तलवार कुलवंत के कंधे पर लगी। इसके बाद उन्होंने उसके सिर पर डंडा मारा जिससे वह जमीन पर गिर गई। इसके बाद हमलावरों ने उस पर भी डंडों से हमला कर दिया। कृपाल सिंह ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसके घर के दरवाजे, खिड़की, फ्रीज, इन्वर्टर व चारपाई तोड़ दी। शोर की आवाज सुनकर गांव वाले व रिश्तेदार मौके पर पहुंचे तो हमलावर हाथ में हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी चंदन सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची। रविवार रात को घायल कृपाल सिंह व कुलवंत कौर बयान दर्ज किए गए हैं। बयानों के आधार पर 10 नामजद व 30 अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच चल रही है, जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed