{"_id":"60f9af7b8ebc3e7352231ea0","slug":"the-contractor-gave-notice-six-times-if-the-employees-did-not-return-to-work-then-the-new-recruitment-process-started-sirsa-news-hsr606815130","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार ने छह बार दिया नोटिस, काम पर नहीं लौटे कर्मचारी तो नई भर्ती प्रक्रिया की शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार ने छह बार दिया नोटिस, काम पर नहीं लौटे कर्मचारी तो नई भर्ती प्रक्रिया की शुरू
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के समक्ष धरने पर बैठे आउटसोर्सिंग कर्मचारी
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की हड़ताल आठवें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों को वापस नौकरी पर बुलाने के लिए ठेकेदार अब तक छह बार नोटिस जारी कर चुका है, लेकिन इसके बाद भी कर्मचारी काम पर नहीं लौटे तो ठेकेदार ने नए कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। वहीं नागरिक अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों पर व्यवस्थाओं को लेकर भी ठेकेदार ने 100 से अधिक कर्मचारी तैनात किए है।
वीरवार को भी सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले स्वास्थ्य कर्मचारियों का धरना जारी रहा। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान सुमित्रा व ब्लाक प्रधान अमित कुमार ने की।
यूनियन नेताओं ने कहा कि सरकार लगातार जनविरोधी व कर्मचारी विरोधी नीतियां बना रही है, जिससे देश की जनता बेहाल है। लोगों में सरकार के प्रति लगातार रोष बढ़ता जा रहा है। एक ओर तो सरकार सुशासन का नारा दे रही है, वहीं दूसरी ओर अधिकारी बिना रिश्वत के कोई काम करके राजी नहीं है। मौत के मुंह में काम करने के बाद भी उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। कर्मचारियों ने प्रशासन को चेताया कि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज कर प्रशासन को मांगें मनवाने के लिए मजबूर किया जाएगा। आंदोलन में भीम सोनी, हेमंत कुमार, सुरेंद्र सैनी, राजवीर, मोनिका, रितु, वंदना, सुनीता, बडागुढ़ा से जसनप्रीत प्रधान, वरुण कुमार सचिव, ओढां से सतबीर प्रधान, ब्लॉक प्रधान राजेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह सचिव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
सीएमओ द्वारा गलत शब्द बोलने के लगाए कर्मचारियों ने आरोप
वीरवार को एनएचएम संगठन के कर्मचारियों ने सीएमओ मनीष बांसल पर गलत शब्द बोलने के आरोप लगाए हैं। वहीं एनएचएम जिला प्रधान कुंदन गावड़ियां और डॉ. जगदीप सिंह ने मांग उठाते हुए कहा कि सीएमओ की ओर से उपयोग किए गए अभद्र शब्दों की वह कड़े शब्दों में निंदा करते है। उन्होंने कहा कि अगर सीएमओ कर्मचारियों से माफी या अपने शब्दों को वापस नहीं लेता तो एनएचएम कर्मचारी भी हड़ताल करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से प्रशासन की होगी।
कर्मचारियों की अधिक मांगों को पूरा कर दिया है। काम पर वापस बुलाने के लिए भी कर्मचारियों को छह बार नोटिस जारी किया जा चुका है, लेकिन अब कंपनी ने नोटिस जारी कर कंपनी की इच्छा अनुसार ही कर्मचारियों को वापस काम पर बुलाने के निर्देश दिए है। नए कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। 100 से अधिक कर्मचारियों को काम संभलवा दिया गया है।
-राजेश कुमार, फील्ड ऑफिसर, नागरिक अस्पताल सिरसा