{"_id":"674ff2ec8a9823dc00076451","slug":"the-condition-of-parks-in-the-bus-stand-is-bad-passengers-forced-to-sit-on-the-footpath-in-the-premises-sirsa-news-c-128-1-slko1008-129493-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बस स्टैंड में पार्कों की हालत खराब, परिसर में बने फुटपाथ पर बैठने के लिए मजबूर यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बस स्टैंड में पार्कों की हालत खराब, परिसर में बने फुटपाथ पर बैठने के लिए मजबूर यात्री
Wed, 04 Dec 2024 11:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:43 AM IST
विज्ञापन
सिरसा में बस स्टैंड में जमीन पर बैठकर बस का इंतजार करते यात्री। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। बस स्टैंड परिसर में बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन रहता है। विभिन्न राज्यों और जिलों से यात्री आते हैं। परिवहन विभाग इन यात्रियों को परिवहन की सुविधा के साथ परिसर में अन्य सुविधाएं भी देता है। परिसर में बने पार्कों और बस काउंटरों के पास बैठने की सुविधा होनी चाहिए लेकिन सिरसा बस स्टैंड के पार्कों में ऐसी कोई सुविधा यात्रियों को नहीं मिलती।
बस स्टैंड परिसर में बने तीनों सार्वजनिक पार्कों की हालत खराब है। इन पार्कों में घास सूख चुकी है। बेंच गायब हो चुके हैं। देखरेख न होने के कारण पार्क में लगे कई पेड़ सूखने लगे हैं। ऐसे में यात्रियों को मिट्टी में या फुटपाथ पर बैठकर बसों का इंतजार करना पड़ता है।
बस स्टैंड परिसर में पार्किंग का ठेका दिया गया है। इस ठेकेदार पर ही पौधे नष्ट कर बस स्टैंड के पार्क पर कब्जे का आरोप लग रहा है। अब पार्क की दीवार तोड़कर ठेकेदार ने वाहनों को पार्क में ही खड़ा करवाना शुरू कर दिया है। ऐसे में स्थानीय बसों का इंतजार करने वाले यात्रियों को फुटपाथ पर बैठकर इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
-- -
यह है हालत
- पार्क की घास सूख गई है।
- बैठने के लिए बेंच नहीं है।
- ग्रिल और दीवार टूट चुकी है।
- पार्कों में कई जगहों पर कूड़े के ढेर लगे हैं।
-- -बॉक्स --
यात्री बोले - पार्क की कोई देखरेख नहीं
बस स्टैंड में आए गगनदीप, सुखपाल, महक और दीपक आदि यात्रियों ने बताया कि कई बार पहली बस छूट जाने के बाद बस स्टैंड परिसर में बैठकर बसों का इंतजार करना पड़ता है लेकिन पार्कों में बैठने की कोई व्यवस्था है। पार्क बनाकर विभाग इन्हें भूल गया है। इनमें बेंच और घास लगाने की जरूरत है। रोडवेज के फुटपाथ पर ही बैठना पड़ता है।
-- -- कोट्स -- --
बस स्टैंड परिसर में बने पार्कों की दशा सुधारने के प्रयास किए जाएंगे। आधी जगह पार्किंग के लिए दी गई है जबकि आधी जगह पार्क के लिए है। अगर पार्क पर कब्जा हुआ है तो उसे हटाया जाएगा। - सुधीर कुमार, टीआई बस स्टैंड।
-- --