फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The complainant took up the protest citing threat to his life.

Sirsa News: शिकायतकर्ता ने जान को खतरा बताकर उठाया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
The complainant took up the protest citing threat to his life.
सिरसा। शहर में जीएसटी विभाग के सामने भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना दे रहे समाजसेवी जसकौर सिंह ने शुक्रवार को कुछ अज्ञात लोगों से अपनी जान को खतरा बताते हुए धरना उठा लिया है। अब वह पंचकूला में एडिशनल कमिश्नर कार्यालय के समक्ष भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज उठाएंगे। जसकौर सिंह ने बताया कि 27 जनवरी से वह भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने साथी गुरलाल सिंह के साथ जीएसटी टैक्स विभाग कार्यालय सिरसा के समक्ष शांतिपूर्वक तरीके से धरना दे रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दो-तीन दिनों से विभागीय अधिकारियों की शह पर पंजाब से कुछ असामाजिक तत्व आकर उन्हें धमका रहे हैं। इस बारे में बाकायदा एसपी सिरसा से मिलकर शिकायत भी दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि डीईटीसी सिरसा, ईटीओ सहित तमाम अधिकारी ट्रांसपोर्टर के साथ मिलकर बड़ा खेला सिरसा में चला रहे हैं। रोजाना गाड़ियों की चैकिंग के नाम पर लाखों रुपये के वारे-न्यारे किए जा रहे हैं। उन्होंने कई दफा डीईटीसी को इस संबंध में शिकायत दी, लेकिन उन्होंने धमकाकर उनकी भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई जा रही आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


जसकौर सिंह ने कहा कि विभाग के उच्चाधिकारी भी इस मामले में चुप्पी साधे हुए है। उसके पास इन अधिकारियों व ट्रांसपोर्टरों की ओर से किए गए आदान-प्रदान की पूरा ब्यौरा है, जिसे वह डीजीपी शत्रुजीत कपूर के समक्ष पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक इन भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती, वह चुप नहीं बैठेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed