फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The company forgot to dig a pit, the city council sent a notice

Sirsa News: गड्ढे खोदकर भूल गई कंपनी, नगर परिषद ने भेजा नोटिस

Fri, 31 Mar 2023 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 31 Mar 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
The company forgot to dig a pit, the city council sent a notice
सिरसा। शहर में गैस की पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है। कंपनी के कर्मचारी गड्ढा खोदने के बाद उसे दुरुस्त नहीं कर रहे हैं। ऐसे में बारिश के दौरान जलभराव के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतें पहुंची तो नगर परिषद ने कंपनी को नोटिस जारी किया है। नगर परिषद अधिकारियों ने आदेश दिए हैं कि इन गड्ढों को तुरंत प्रभाव से दुरुस्त करवाया जाए।
विज्ञापन

गुजरात की एक कंपनी सिरसा में गैस पाइपलाइन बिछाने का काम कर रही है। ऐसे में शहर के विभिन्न बाजारों और सड़कों के किनारे गड्ढे किए जा रहे हैं। इन गड्ढों को दुरुस्त नहीं करवाया जा रहा है। पिछले तीन-चार दिन से बारिश चल रही है। ऐसे में इन गड्ढों में पानी जमा हो गया है। जलभराव के कारण गड्ढे नजर भी नहीं आते और हादसों का भय बना हुआ है। शहरवासियों की शिकायतें आई तो नगर परिषद की ओर से गैस कंपनी के अधिकारियों को नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन


नोटिस भेजा है, कार्रवाई की चेतावनी दी है : ईओ
गुजरात की कंपनी को एनओसी दी गई थी ताकि पाइपलाइन बिछाई जा सके। अब शहरवासियों की ओर से शिकायत आई है कि उक्त गैस कंपनी के कर्मचारी गड्ढों को दुरुस्त नहीं करवा रहे हैं। इसलिए संबंधित कंपनी को नोटिस भेजा गया है। यदि जल्द गड्ढे नहीं भरे तो आगामी कार्रवाई नियम अनुसार की जाएगी।-संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed