15000 हजार में मिलेगा रेलवे का कम्यूनिटी सेंटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने बेटे और बेटियों की शादी के लिए कम्यूनिटी सेंटर जैसी जगहों के लिए परेशान हो रहे अभिभावकों के लिए राहत की खबर है।
ऐसे लोग अब सिर्फ 15000 रुपये में रेलवे के कम्यूनिटी सेंटर को बुक करा सकते हैं। रेलवे ने सेंटर की एक सितंबर से बुकिंग शुरू कर दी है।
पुराना, लेकिन बेहतर है कम्यूनिटी सेंटर
यह अंग्रेजों के समय बनी हुई इमारत है, जिसका रेलवे ने जीर्णाद्धार करवाया है। इस कम्यूनिटी सेंटर का फायदा सबसे अधिक रेल कर्मचारियों को या पूर्व रेल कर्मचारियों के साथ उन लोगों को भी होगा जिन्हें ऐन वक्त पर शादी के लिए सही जगह नहीं मिलती होगा।
सेंटर का चार्ज रेल कर्मचारियों से मात्र तीन हजार रुपये लिया जाएगा जबकि आम व्यक्तियों को इसके लिए 15000 रुपये देने होंगे। साथ ही कार्यक्रम में प्रयोग की जा रही बिजली का खर्चा अलग से लिया जाएगा।
कम्यूनिटी सेंटर में ये हैं खास
कम्यूनिटी सेंटर के सामने बीकाणा रेल वाटिका का निर्माण किया गया है। फरवरी में इस पार्क का निर्माण शुरू हुआ था जो अब बनकर तैयार हो चुका है।
1. ऐतिहासिक इमारत अंग्रेजों के समय की बनी हुई है। जिसमें प्राचीनता का आभास होता है।
2. कम्यूनिटी सेंटर में दो बड़े-बड़े हॉल के साथ एक कमरा भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
3. करीब 500 से ज्यादा वाहन खड़ा करने की पार्किंग क्षमता।
4. सेंटर के सामने ही कम्यूनिटी पार्क की सुविधा।
5. पानी और बिजली का पूरा प्रबंध।
6. शहर के शोर-शराबा से दूर
इस बारे में रेलवे के आईडब्लयू कृष्ण कुमार चौधरी ने बताया कि कम्यूनिटी सेंटर में बुकिंग शुरू हो गई। रेल कर्मचारियों को इससे काफी फायदा होगा। शादियों में होने वाले खर्च का बोझ खत्म होगा। शहरी नागरिकों के लिए भी किफायती दामों में बुकिंग शुरू की गई है।